Mundeshwari Devi Temple: जानें विश्व का पहला हिंदू मंदिर और उसके अद्भुत चमत्कार

Mundeshwari Devi Temple: जानें विश्व का पहला हिंदू मंदिर और उसके अद्भुत चमत्कार
X
Mundeshwari Devi Temple: हमारा भारत मंदिरों का देश है। यहां कुछ मंदिर काफी प्राचीन और भव्य है। साथ ही उससे जुड़ी कुछ चमत्कार की कहानियां भी प्रचलित हैं। यहां के मंदिरों में ऐसे-ऐसे रहस्य हैं, जिसकी वास्तविकता जानना असंभव है। जानिए, एक ऐसे ही चमत्कारी मंदिर के बारे में...

Mundeshwari Devi Temple: भारत को पूरे विश्व में हिंदुओं की आस्था का केंद्रबिंदु माना जाता है। यहां पर होने वाले चमत्कारों की कहानियों से शायद ही कोई अनजान होगा। भारत के प्रत्येक मंदिरों के अंदर हजारों रहस्य मौजूद हैं, जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर होने वाले चमत्कारों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आज हम जिस मंदिर की बात करने जा रहे हैं, वह बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर नामक स्थान पर है। जिले में अवस्थित कैमूर की पहाड़ियों पर मुण्डेश्वरी माता का मंदिर मौजूद है। यह दुनिया का पहला हिंदू मंदिर है, जिसे सबसे पुराने हिंदू मंदिर के रुप में जाना जाता है।

जानिए इस मंदिर की खासियत

इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां पर मांगी गई मन्नत कभी खाली नहीं जाती। यह मंदिर पूरे भारत में जिस मान्यता के लिए प्रचलित है, वह वाकई सोचने पर मजबूर कर देगी। वैसे तो यह अकाट्य सत्य है कि मरने के बाद कोई भी जीव पुनर्जीवित नहीं होता, लेकिन इस मंदिर में प्रकृति के नियम के विपरीत कार्य होता है। यहां कि खास बात यह है कि मन्नत पूरा होने के बाद लोग इस मंदिर में जीव की बलि देते हैं, लेकिन बलि देने के बाद भी जीव की मृत्यु नहीं होती।

जानिए इस प्रथा के बारे में

कैमूर की पहाड़ियों पर स्थित इस मंदिर में जब किसी बकरे की बलि देनी होती है, तो उससे पहले उन्हें माता मुण्डेश्वरी के दर्शन कराए जाते हैं। उसके बाद वहां पर मौजूद पुजारी कुछ चावल के अक्षत बकरे पर डालते हैं, जिसकी वजह से वह अचेत हो जाता है। ऐसा लगता है, मानो उसके प्राण चले गए हो, लेकिन ऐसा नहीं होता है। पूजा संपन्न होते ही वो बकरा उठकर वहां से चला जाता है।

Also Read: दिल्ली को डूबोने वाली Hathini Kund Barrage का क्या है इतिहास, जानें कब-कब डूबी राजधानी

Tags

Next Story