Cockroach Farming: यहां के लोग करते हैं कॉकरोच की खेती, क्या आपको है पता

Cockroach Farming: दुनिया बहुत बड़ी है। यहां पर तरह-तरह के लोग, अलग-अलग रहन सहन व खान-पान वाले लोग पाए जाते हैं, जगह के हिसाब से लोगों के खान-पान में बदलाव देखने को मिलता है। धरती पर शाकाहारी-मांसाहारी, सर्वाहारी तीन तरह के लोग पाए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद दुनिया के कई देश ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिसके बारे में जानकर हैरानी होती है। जैसे सांप, छिपकली, कीड़े-मकौड़े का स्नैक्स आदि जिसका सेवन लोग बड़े चांव से करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा देश है, जो कीड़ों को खाने के लिए इनकी खेती भी करते है।
कीड़ों की खेती
भारत देश में जैसे मुर्गी का पालन अंडे के लिए व मधुमक्खी का पालन शहद के लिए करते हैं। ठीक इसी तरह कीड़े-मकौड़े की खेती भी की जाती है। जिन कीड़ों को भगाने के लिए हम सभी नई-नई तरकीब अपनाते हैं। वहीं, ये लोग कीड़ों को एकत्र करने का इंतजाम करते हैं। वहीं, कुछ देशों में लोग इनको खाने के लिए खेती करते हैं, ताकि उस कीड़े की कमी न पड़े।
कॉकरोच की खेती
आपको जानकर अजीब लगेगा कि कॉकरोच की भी खेती की जाती है। चाइना एक ऐसा देश है जहां पर अनगिनत संख्या में कॉकरोच की फार्मिंग कर हार्वेस्ट भी किया जाता है। वीडियो को @NaijaFlyingDr नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद अप दंग रह जाएंगे। आपके लिए भले ये चौंकने वाली बात हो, लेकिन चाइना के लोगों के लिए यह सामान्य बात है। देखिेए वीडियो..
Ever wondered how a cockroach farm looks??
— Dr Ola Brown, MFR (@NaijaFlyingDr) December 27, 2019
All na agriculture.pic.twitter.com/B2Bm7nc4MU
Also Read: अमेरिका ने की भारत के घड़ियालों और मगरमच्छों की डिमांड, वजह चौंकाने वाली
जानिए क्यों पाले जाते हैं कॉकरोच
जिन कॉकरोच को देखकर अजीब लगता है, यहां तक अधिक मात्रा में देखने के बाद जी मिचलाने वाली स्थिति पैदा हो जाती है। दरअसल, इन्हीं कीड़ों को चीन के लोग प्रोटीन के लिए सबसे अच्छा डिश मानते हैं और स्नैक्स व साइड फूड के रूप में बड़े चाव से खाते हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि इस डिश को बच्चों को भी खिलाया जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS