Knowledge News : गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट, जानिए किस तरह से कर सकते हैं चेक

ज्यादातर लोग खाना बनाने के लिए आज भी रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) का ही इस्तेमाल करते हैं। कई बार गैस लीक और शॉर्ट सर्किट की वजह से गैस सिलेंडरों में आग लगने की घटनाएं तो आप लोगों ने बहुत सुनी होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक कारण और हो सकता है। जिस के बारे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता या फिर ये कहें कि अगर पता होता भी है तो वो उस पर ध्यान नहीं देते। जिसकी वजह से ऐसे बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
आपको बता दें कि फायर डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक रसोई घर में आग लगने की एक बड़ी वजह एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का एक्सपायर हो जाना होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सिलेंडर भी कभी एक्सपायर होते हैं। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरे एक वस्तु की तरह LPG Cylinder के एक्सपायर होने की लास्ट डेट भी तय होती है। इस अवधि के गुजरने के बाद सिलेंडर पुराने हो जाते हैं और गैस का दबाव सहन नहीं कर पाते। जिसके चलते गर्मी या फिर आग के निकट होने पर उनमें कई बार ब्लास्ट हो जाता है।
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट कहां लिखी होती है और इसे कैसे पहचाना जा सकता है कि ये एक्सपायर हुआ है या नहीं। तो चलिए आज हम आपको इसे जुड़ी सभी चीजों के बारे में बताते हैं। जिससे आप अपने घर में ऐसे हादसे होने से रोक सकते हैं। हमेशा वेंडर से LPG Cylinder लेते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
चलिए अब आपको बताते हैं कि इसे कैसे चेक किया जा सकता है। जो गैस सिलेंडर आपके घर आता है उसी सिलेंडर की तीनों पट्टियों पर उसके बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है। यहां आपको गैस सिलेंडर के वजन से लेकर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा। आपने अपने गैस सिलेंडर की पट्टी पर A-22, B-23, C-24 ऐसे कुछ नंबर लिखे हुए तो जरूर देखे होंगे। गैस सिलेंडर की पट्टी पर लिखे यही नंबर उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
इन महीनों को दर्शाते हैं गैस सिलेंडर पर लिखे अल्फाबेट्स
अगर आपके सिलेंडर पर A लिखा है तो वो जनवरी से मार्च के महीने को दर्शाता है।
अगर आपके सिलेंडर पर B लिखा है तो वो अप्रैल से जून के महीने को दर्शाता है।
अगर आपके सिलेंडर पर C लिखा है तो वो जुलाई से सितंबर के महीने को दर्शाता है।
अगर आपके सिलेंडर पर D लिखा है तो वो अक्तूबर से दिसंबर के महीने को दर्शाता है।
वहीं इन अल्फाबेट के आगे जो नंबर लिखे होते हैं, वो साल को प्रदर्शित करने का काम करते हैं। जैसे अगर आपके गैस सिलेंडर पर B-22 लिखा है। इस स्थिति में आपका रसोई गैस सिलेंडर साल 2022 में अप्रैल से जून महीने के बीच एक्सपायर होगा। इस तरह आप आसानी से अपने गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट का पता लगा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS