Knowledge News : आखिर ट्रेन की पटरी के पास क्यों रखे होते हैं ये बॉक्स, क्या होता है इनका काम

भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। इसके बारे में जानने के लिए बहुत सी चीजे हैं। कुछ चीजों के बारे में तो हमने आपको पहले भी बताया है। जैसे रेल की पटरियों पर पत्थर क्यों बिछाये जाते हैं। ट्रेन (Train) के पंखे क्यों चोरी नहीं किए जा सकते इत्यादि। रेलवे देश की अर्थव्यवस्था में रीढ़ की भूमिका में माना जाता है। ट्रेन से हर रोज करोड़ों लोग सफर करते हैं। आपमें से भी कभी ना कभी तो बहुत से लोगों से ट्रेन से सफर किया ही होगा। ट्रेन से सफर के दौरान ऐसा बहुत कुछ देखने को मिलता है जिसके बारे में जानने को मन करता है। जैसे रेल की पटरी के किनारे लगे अलमारी जैसे दिखने वाले एल्युमिनियम बॉक्स। जिनको देखने के बाद सवाल आता है कि आखिर ये क्या होते हैं, इन बक्सों का काम क्या है। कैसे ये रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं।
क्या हैं ये बॉक्स
रेल की पटरी के किनारे पर लगे इन अलमारी जैसे बॉक्स को एक्सल काउंटर बॉक्स (Axle Counter Box) कहा जाता है। रेल की पटरियों के किनारे पर ये बॉक्स आपको हर 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर देखने को मिल जाएंगे। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह साधारण से दिखने वाले बॉक्स असल में यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए जाते हैं।
एक्सल को गिनता है बॉक्स
इन बॉक्स के अंदर सेंसर लगा होता है, इनका मुख्य काम ट्रेन की बोगियों के पहिए गिनने का होता है। जैसा कि आपको इसके नाम से ही पता चल रहा होगा कि ये ट्रेन के एक्सल को काउंट करता है। एक्सल ट्रेन की बोगी के दोनों पहियों को जोड़कर रखता है। यह डिवाइस उन्हीं एक्सल की गिनती करता है। जिससे यह पता लग जाता है कि जितने पहियों के साथ ट्रेन स्टेशन से निकली थी, आगे भी उसमें उतने ही पहिए हैं या नहीं। कोई डिब्बा अपना रास्ता तो नहीं भूल गया। इससे किसी संभावित दुर्घटना के बारे में पता चल जाएगा।
रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक्सल काउंटर बॉक्स कोच में लगे एक्सल की गिनती करके अगले बॉक्स को भेज देता है। फिर यही क्रम बना रहता है। अगर उनमें से एक्सल की संख्या कम हुई या अगली वाली गिनती से कोई अंतर हुआ तो यह बॉक्स रेड सिग्नल दे देता है। इस तरह यह ट्रेन को कई तरह की दुर्घटनाओं से बचा देता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS