Knowledge News : जानिए फ्लाइट में क्यों हमेशा फीमेल स्टाफ को किया जाता है हायर, खूबसूरती नहीं ये है इसके पीछे की वजह

आपमें से बहुत से लोगों ने फ्लाइट (Flight) में सफर तो किया ही होगा। अगर किसी ने नहीं किया तो फिल्म या फिर सीरियल में तो लोगों को सफर करते जरूर देखा होगा। इस दौरान आप लोगों ने इस बात पर ध्यान दिया होगा कि फ्लाइट में यात्रियों की मदद के लिए ज्यादातर महिला स्टाफ ही नजर आती हैं। यात्रियों की हर चीज का ध्यान रखने के लिए फ्लाइट में एयर होस्टेस (Air Hostess) को चुना जाता है। इस पूरी दुनिया में ऐसी बहुत सी फ्लाइट कंपनियां है जो फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को नियुक्त करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है, अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं। कि ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे की वजह क्या है।
ज्यादा होती हैं फीमेल केबिन क्रू
कुछ खबरों के अनुसार देश में मेल और फीमेल केबिन क्रू (Female Cabin Crew) मेंबर का अनुपात लगभग 2/20 का होता है। वहीं विदेशी एयरलाइंस में यही अनुपात लगभग 4/10 का होता है। इन आंकड़ों से आप इस बात का अंदाजा साफ तौर पर लगा सकते हैं कि फ्लाइट के अंदर महिला स्टाफ की भागीदारी सबसे ज्यादा है। हो सकता है कि आपमें से बहुत सारे लोग ये सोच रहे हों कि इसका कारण महिलाओँ का खूबसूरत होना है। तो आप गलत नहीं हैं इसका एक कारण ये भी है, कि बहुत सी फ्लाइट कंपनी महिलाओँ को उनकी खूबसूरती की वजह से हायर करती है। लेकिन इसके साथ ही इसके पीछे और भी बहुत से कारण है। चलिए जानते हैं उन कारणों को।
1. माना जाता है कि लोग पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बातों पर ज्यादा ध्यान देते हैं और उन्हें ध्यान से सुनते हैं। इसलिए जब जरूरी दिशा-निर्देश देने की और बताने की बात आती है तो महिलाओं को चुना जाता है।
2. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मैनेजमेंट स्किल्स ज्यादा अच्छी होती हैं। ऐसे में वो यात्रियों की सेवा में ज्यादा ध्यान देती हैं। यहां तक की कम समय में समाधान भी निकाल लेती हैं।
3. कुछ लोगों का कहना तो ये भी है कि फीमेल्स ज्यादा अच्छे से और ध्यान से यात्रियों की बात सुनती हैं।
4. पुरुषों के मुकाबले महिला फ्लाइट अटेंडेंट ज्यादा विनम्र और वेलकमिंग होती हैं। ऐसे में कई बार पैसेंजर्स के दिमाग में उस एयरलाइन की इमेज काफी अच्छी बनती है।
5. यह माना जाता है कि महिलाएं ज्यादा उदार स्वभाव की होती हैं और आकर्षक भी होती हैं। इसलिए ये कहना भी गलत नहीं होगा कि केबिन क्रू के लिए यह एक बहुत जरूरी क्वॉलिटी है।
6. ऐसा कहा जाता है कि एक विमान में जितना कम वजन होगा उतना ही उसका ईंधन और पैसा बचेगा। तो इस कड़ी में महिलाओं का वजन पुरुषों के मुकाबले कम होता है और कम वजन विमान कंपनी के लिए फायदे का सौदा होता है।
इस खबर को पढ़ने के बाद अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर क्यों एयरलाइन कंपनियां महिलाओं को रखती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS