Knowledge News : एक रुपये के नोट पर क्यों नहीं लिखा होता भारतीय रिजर्व बैंक, जानिए वजह

ये तो बहुत से लोग जानते होंगे कि भारतीय मुद्रा का इतिहास काफी पुराना है और साथ ही बहुत दिलचस्प भी है। आज के टाइम में भारतीय मुद्रा का संचालन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया करता है। फिर चाहें सिक्के हो या फिर कागज के नोट हर किसी को RBI (Reserve Bank of India) ही जारी करता है। आपने देखा होगा कि भारतीय मुद्रा के जो नोट होते हैं, उन पर भारतीय रिजर्व बैंक लिखा होता है। साथ ही, उस नोट पर गवर्नर के हस्ताक्षर भी होते हैं। हालांकि अगर आप कभी 1 रुपये के नोट को ध्यान से देखेंगे तो आपको नजर आएगा कि उसपर भारतीय रिजर्व बैंक नहीं लिखा होता है। परन्तु ऐसा होता क्यों है, क्या यह नोट बाकि नोटों से अलग है। चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं।
वैसे तो आजकल एक रुपये के नोट (One Rupee Note) देखने को ही बहुत कम मिलते हैं। यह नोट हमारी देश की मुद्रा के बाकि नोटों से भी काफी अलग है। यहां तक कि इसके ऊपर गवर्नर के हस्ताक्षर भी नहीं होते। ना ही इन पर RBI लिखा होता। ऐसा क्यों होता है, इसे जानने से पहले हम आपको इस नोट के बारे में थोड़ा सा इतिहास बता देते हैं।
1 रुपये के नोट का इतिहास
भारत में 1 रुपये के नोट का संचालन 1917 से शुरू हुआ था। उस समय इस नोट पर अंग्रेजी शासन काल में भारत के सम्राट जॉर्ज पंचम की फोटो छपी हुई होती थी। इसके बाद साल 1926 में एक रुपये के नोट की छपाई बंद कर दी गई। फिर 14 साल बाद साल 1940 मे दोबारा 1 रुपये के नोट की छपाई शुरू की गई, जो स्वतंत्रता के बाद साल 1994 में एक बार फिर इसकी छपाई बंद हुई थी। लेकिन कुछ स्पेशल डिमांड के चलते 2015 में 1 रुपये के नोट की छपाई में कुछ बदलाव के साथ इसे फिर से शुरू किया गया।
इसलिए नहीं लिखा होता रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया गया कि 1 रुपये के नोट की छपाई पहली बार साल 1917 में हुई थी। उस समय तक भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना नहीं हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना साल 1935 में हुई थी। इससे यह साफ है कि 1 रुपये के नोट को भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी नहीं किया था। उस समय इस नोट को अंग्रेजी सरकार ने जारी किया था। यही वजह है कि 1 रुपये के नोट पर भारत सरकार लिखा होता है न कि भारतीय रिजर्व बैंक। वहीं इस नोट पर भारत सरकार के वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS