Knowledge News : आखिर क्यों दूसरे कपड़ों के मुकाबले सालों-साल टिकता है जींस का कपड़ा, ये है खास वजह

वक्त बदलने के साथ-साथ लोगों के कपड़े पहनने के ढंग में भी काफी फर्क आया है। पहले के समय में लोग जैसे कपड़े पहनते थे अब उसमें काफी बदलाव देखा गया है। आजकल आप लोगों को पैंट, शर्ट के साथ-साथ जींस पहनते हुए भी देख सकते हैं। जिसमें बच्चे से लेकर लड़के और लड़कियां तक आपको जींस (jeans) पहने हुए दिख जाएंगे। अच्छा दिखने के साथ-साथ और भी बहुत सी वजह है जिसकी वजह से लोग जींस पहनना पसंद करते हैं। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में जींस के ज्यादा प्रचलन के कारणों के बारे में बताएंगे।
बढ़िया लुक देने के साथ नहीं हैं सिलवाने का झंझट
जींस को कोई भी पहन ले वो हर किसी पर अच्छा लुक देती है। बहुत से लोगों की तो इसे पहनने के बाद पर्सनैलिटी निखरकर आती है। इसके अलावा यह आपको अलग-अलग रंगों में भी आसानी से देखने को मिल जाती है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो ज्यादातर या तो काली या फिर नीली रंग की जींस पहनना ही पसंद करते हैं। इसलिए इसका प्रचलन काफी ज्यादा है। सिर्फ इतना ही नहीं जींस को तो सिलवाने का झंझट भी नहीं है। आप इसे सीधे ऑनलाइन या किसी दुकान पर जाकर भी आसनी से खरीद सकते हैं।
जींस का कपड़ा ज्यादा क्यों चलता है
ज्यादातर जींस को डेनिम के कपड़े से बनाया जाता है और डेनिम पूरी तरह से कॉटन से बना होता है। हालांकि आज के समय में स्ट्रेचेबल जींस का भी काफी चलन है। ताकि जींस पहनना लोगों के लिए और आरामदायक हो जाए। यही वजह है कि जींस को स्ट्रेचेबल करने के लिए उसमें सिंथेटिक यार्न को मिलाया जाने लगा है। हालांकि यह सभी जींस में नहीं होता। लोगों की मांग के हिसाब से स्ट्रेचेबल और साधारण जींस मार्किट में आसनी से मिल जाती है। जींस की बुनाई अच्छी मशीनों से काफी बेहतर तरीके से होती है। उसमें इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी काफी मजबूत होता है। यही वजह है कि जींस लंबे समय तक चलती है।
जींस नहीं होती जल्दी गंदी
जींस के ज्यादा चलने की एक वजह ये भी है कि यह जल्दी से गंदी नहीं होती। इसी वजह से लोगों को इसे बार-बार धोना भी नहीं पड़ता। कुछ लोगों को जींस थोड़ी पुरानी होने के बाद और अच्छी लगने लग जाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS