Knowledge News : आखिर क्यों ताश के पत्तों में 4 में से एक राजा के नहीं है मूंछे, जानिए इसके पीछे की कहानी

ताश तो बहुत से लोगों ने कभी ना कभी जरूर खेला होगा। किसी ने त्योहारों पर जुए के रूप में, तो कभी किसी ने पार्टी में मनोरंजन के तौर पर खेला होगा। लोगों को ताश के पत्तों (Deck Of Cards) से खेले जाने वाले जो खेल सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, वो ब्लफ, रमी, पोकर जैसे कई खेल हैं। जिसने ये खेल कभी खेला हो या नहीं लेकिन उसे ये जरूर मालूम होगा कि, ताश में कुल 52 पत्ते होते हैं। क्योंकि स्कूल में प्रॉबेबिलिटी पढ़ते समय इतना तो बताया ही जाता है। इस ताश के पत्तों में हुकुम, चिड़ी, पान और ईंट होते हैं। इन चारों सूट्स के तेरह-तेरह पत्ते होते हैं। जो एक्का, दुक्की, तिक्की से लेकर नहला और दहला तक होते हैं। इसके बाद बारी आती है गुलाम, बेगम और बादशाह की।
अगर आपने कभी ताश के पत्तों को ध्यान से देखा होगा तो आपको उसमें जरूर कुछ अलग नजर आया होगा। अगर नहीं समझे तो चलिए हम आपको समझा देते हैं। दरअसल, उन ताश के पत्तों में चार में सिर्फ एक बादशाह (King) ऐसा है जिसकी मूछें नहीं हैं। वो है लाल पान का बादशाह। अब सवाल ये आता है कि आखिर ऐसा क्यों। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी।
क्यों लाल पान के बादशाह के नहीं है मूंछ
ऐसा कहा जाता है कि जब इस खेल की शुरुआत हुई थी उस समय लाल पान के बादशाह के पास भी मूंछ हुआ करती थी। परन्तु एक बार इन कार्ड्स को फिर से डिजाइन किया गया। उस समय डिजाइनर इस बादशाह की मूंछ बनाना भूल गया। तब से लेकर आज तक ताश की गड्डियों में एक राजा बिना मूंछ के ही नजर आता है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि जब ये गलती हुई, तो इसे सुधारा क्यों नहीं गया।
इसके लिए ऐसा बताया जाता है कि लाल पान के बादशाह यानी किंग ऑफ हार्ट्स दरअसल फ्रेंच किंग शारलेमन हैं। जो बहुत खूबसूरत और आकर्षक हुआ करते थे। ऐसे में उनको अन्य राजाओं से अलग दिखाने के लिए इस भूल को सही नहीं किया गया।
कौन है ताश के पत्तों पर बने चारों बादशाह
चलिए अब हम आपको बताते हैं कि इन ताश के पत्तों पर बने ये चारों बादशाह आखिर हैं कौन। सबसे पहले हम आपको लाल पान के बादशाह के बारे में ही बता देते हैं। इस पत्ते पर फ्रांस के राजा शारलेमेन की तस्वीर है। जो रोमन साम्राज्य के पहले राजा हुआ करते थे।
हुकुम का बादशाह : इस पत्ते पर जिस राजा की तस्वीर है, उनका नाम किंग डेविड है। जो कि प्राचीनकाल में इजरायल के किंग थे।
ईंट का बादशाह : इस पत्ते पर रोमन किंग सीजर ऑगस्टस की तस्वीर है। इनको रोमन साम्राज्य को नियंत्रित करने वाला पहला रोमन सम्राट कहा जाता है।
चिड़ी का बादशाह : इस ताश के पत्ते पर मेसोडोनिया के किंग सिकंदर महान की तस्वीर बनाई हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS