Knowledge News : आखिर मेट्रो स्टेशन के फर्श पर क्यों लगी होती है पीली टाइल्स, जानिए वजह

Knowledge News : आखिर मेट्रो स्टेशन के फर्श पर क्यों लगी होती है पीली टाइल्स, जानिए वजह
X
क्या आप जानते हैं कि मेट्रो स्टेशन पर पीले रंग की टाइल्स क्यों लगी होती हैं। अगर नहीं तो पढ़िए हमारा आज का नॉलेज का ये आर्टिकल।

मेट्रो (Metro) से हर रोज ना जाने कितने लोग ट्रेवल करते हैं। किसी को ऑफिस जाना होता है, तो किसी को अपने घर। आज के समय में ज्यादातर हर मेट्रो सिटी में आपको मेट्रो देखने को मिल जाएगी। धीरे-धीरे इसका विस्तार हर जगह होने वाला है। अगर आपने भी कभी मेट्रो से ट्रेवल किया है तो आपने वहां जमीन पर पीले रंग के टाइल्स जरूर देखी होंगी। वो टाइल्स बाकि टाइलों की तरह चिकनी नहीं होती बल्कि कुछ उबरी हुई यानि उबड़-खाबड़ जैसी होती हैं। आमतौर पर ये टाइल्स सीधी होती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि मेट्रो स्टेशन पर ये टाइल्स क्यों लगाई जाती हैं। बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि ये इसलिए लगी होती हैं क्योंकि वहां पर कोई फिसले नहीं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऐसा नहीं है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर ये टाइल्स क्यों लगाई जाती है।

इसलिए होती हैं पीले रंग की टाइल्स

दरअसल मेट्रो स्टेशन पर सीधे और गोल आकार की ये उबड़-खाबड़ पीली टाइल्स दृष्टिहीन लोगों के लिए लगाई जाती हैं। जो लोग दृष्टिहीन होते हैं वो लोग इन उबड़-खाबड़ टाइल्स के सहारे स्टेशन पर चल सकते हैं। इन टाइल्स से बने हुए रास्ते को टैक्टाइल पाथ कहा जाता है।

पीले रंग की टाइल्स का अन्य फायदा

इसके अलावा इन टाइल्स का मेट्रो स्टेशन पर एक और अन्य फायदा भी है। मेट्रो स्टेशन पर बहुत तरह के केबल, पाइप और वायर को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाना होता है। इन सभी केबल, पाइप और वायर को इन्ही टाइल्स के नीचे से लेकर जाया जाता है। ये वायर एक जगह को दूसरी अन्य जगह से जोड़ती हैं। अगर कभी इनके कनेक्शन में कोई प्रॉब्लम आती है तो इन टाइल्स को आसानी के हटाकर उस कनेक्शन में आ रही प्रॉब्लम को ठीक किया जाता है। इन टाइल्स को हटाना बहुत आसान होता है। जब कनेक्शन ठीक हो जाता है उसके बाद इन टाइल्स को वापस अपनी जगह लगा दिया जाता है।

Tags

Next Story