Knowledge News : आपकी हैंड राइटिंग आपके स्वभाव के बारे में बताती है कई गहरे राज, जानकर हो जाएंगे हैरान

Knowledge News : आपकी हैंड राइटिंग आपके स्वभाव के बारे में बताती है कई गहरे राज, जानकर हो जाएंगे हैरान
X
क्या आप जानते हैं कि आपकी हैंड राइटिंग आपके स्वभाव के बारे में बहुत से राज बताती है अगर नहीं जानते तो अब पढ़ लीजिए।

ऐसा कहा जाता है कि हम जो भी काम करते हैं उसमें हमारी मानसिक शक्ति का बहुत बड़ा हाथ होता है। फिर चाहे वो हमारी हैंड राइटिंग (Handwriting) ही क्यों न हो। वैसे तो हर किसी की हैंड राइटिंग अलग होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी हैंड राइटिंग के पीछे भी विज्ञान है, जो आपके व्यक्तित्व के बारे में बताता है। जैसे कुछ लोग कलम में अधिक दबाव देकर लिखते हैं, तो कोई हल्के दबाव से लिखता है। कोई शब्दों के बीच में दूरी अधिक रखता है, तो कोई कम। कुछ लोग अक्षरों को दायीं ओर झुकाकर लिखते हैं, तो कोई बायीं ओर। इस तरह हर किसी के लिखने का अपना-अपना स्टाइल होता है और यही स्टाइल कहीं न कहीं उस इंसान के व्यक्तित्व (Personality) को भी प्रदर्शित करता है। तो चलिए जानते हैं कि आपकी हैंड राइटिंग के हिसाब से आपका व्यक्तित्व कैसा है।

लिखावट की गति

तेज गति : जो लोग स्पीड में लिखते हैं वो आत्मविश्वासी निर्भयी और परिश्रमी होते हैं। ऐसे लोग स्वभाव के तेज, आधुनिक विचारों वाले तथा महत्वकांशी भी होते हैं। दिखावा और प्रदर्शन करना इन लोगों को ज्यादा अच्छा लगता है। इनकी जल्दबाजी की वजह से कई बार इनके बने बनाए काम भी बिगाड़ जाते हैं। यह मनमौजी लोग अपनी मर्जी से जीवन जीने वाले होते हैं।

धीमी गति : धीरे स्पीड से लिखने वाले व्यक्ति गहन चिंतन मनन करने वाले स्वभाव के अंतर्मुखी और एकांतप्रिय होते हैं। इन लोगों का शांत स्वभाव एवं कोमल स्वभाव कई बार इन्ही पर भारी पड़ जाता है। कई बार ये लोग जरूरत से ज्यादा आलसी हो जाते हैं। इसकी वजह से ये लोग कई बार जीती बाजी भी हार जाते हैं।

अक्षरों का आकर

अब बात करते हैं अक्षरों के आकार की, एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप छोटे अक्षरों में लिखते है तो आप काफी शर्मीले और अंतर्मुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते हैं और आप हर काम को फोकस के साथ करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर आप बड़े अक्षरों में लिखते है तो आपको अपने ऊपर पूरा कॉन्फिडेंस होता है। आप किसी भी काम को खुले मन से करते है। आपका स्वभाव एकदम मिलनसार होता है और आपको लोगो के साथ बातचीत करना, दोस्ती करना और घुलना मिलना पसंद होता है।

लिखते समय अक्षरों पर दबाव

अधिक दबाव : अगर आप लिखते समय अक्षरों पर अधिक दबाव डालते हैं तो आप बहुत ही भावुक किस्म के इंसान हैं।

कम दबाव : अगर आप लिखते समय अक्षरों पर कम दबाव डालते हैं तो आप अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं होने देते।

लिखते समय शब्दों के बीच दूरी

अगर आप लिखते समय शब्दों के बीच में ज्यादा जगह छोड़ते हैं तो आप अपने हर काम को आजादी के साथ पूरा करते हैं। आप अपनी दुनिया में ही मस्त रहना पसंद करते हैं। आपको ज्यादा भीड़-भाड़ पसंद नहीं होती। वहीं जो लोग शब्दों के बीच कम जगह छोड़ते हैं उन्हें सबके साथ रहना पसंद होता है। वो अकेले रहना बिलकुल पसंद नहीं करते हैं।

लिखावट का झुका होना

अगर आप दाईं ओर अपने शब्दों को झुका कर लिखते हैं तो आपको लोगो के साथ घुलना मिलना पसंद है, आप फ्रेंडली होते हैं। वहीं दूसरी अगर आपका झुकाव बाएं ओर है, तो आपका स्वभाव आत्मकेंद्रित होता है। आप अपने मे ही खोए रहते हैं। आपका स्वभाव ऐसा होता है कि आप जल्दी से किसी के साथ घुल-मिल नहीं पाते हैं।

Tags

Next Story