Nirmala Sitharaman Saree : बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण ने क्यों चुनी लाल रंग की साड़ी, जानिए क्या है इसमें खासियत

Nirmala Sitharaman Saree : बजट वाले दिन निर्मला सीतारमण ने क्यों चुनी लाल रंग की साड़ी, जानिए क्या है इसमें खासियत
X
निर्मला सीतारमण ने 2023 का बजट पेश करते हुए लाल साड़ी को ही क्यों चुना। जानिए क्या है इसके पीछे की खासियत।

Nirmala Sitharaman Saree : आज वित्त मंत्री (finance minister) निर्मला सीतारमण (nirmala sitharaman) ने लोकसभा में पांचवा आखिरी पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट को पेश करने के लिए निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंची। उस समय उनका आत्मविश्वास उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा था। लाल साड़ी में वित्तमंत्री आत्मविश्वास से भरी हुई थी। गहरे लाल रंग की साड़ी में वित्त मंत्री लाल बहीखाता लिए दिखाई दी। ये तो आप सब जानते ही होंगे कि लाल कलर शौर्य और ताकत का प्रतीक है, जो आत्मविश्वास को बढ़ाता है।

अगर बात कलर साइकोलॉजी की करें तो उनके मुताबिक लाल कलर का लिबास पहनने से आत्मविश्वास बना रहता है और मन प्रसन्न रहता है। आज वित्त मंत्री ने बजट वाले दिन साड़ी का रंग और उसका स्टाइल का चुनाव काफी सोच कर किया है। चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में बताते हैं कि 2023 के बजट (budget 2023) में वित्त मंत्री ने जो साड़ी पहनी उसकी खासियत क्या हैं।

निर्मला सीतारमण की साड़ी की खासियत (Specialty of Finance Minister Saree)

बजट के दिन सीतारमण ने लाल कलर की टेम्पल वाली साड़ी पहनी, जिस पर काला बॉर्डर बना हुआ है। टेम्पल की साड़ियां ज्यादातर कपास, रेशम के मिश्रण से बनी हुई होती हैं। ये साड़ियां खास मौके पर ही पहनी जाती है। सीतारमण की लाल साड़ी में काला बॉर्डर बना हुआ है, जिसपर सुनहरा काम हो रखा है। इस सिल्क साड़ी के ऊपर स्टार जैसे डिजाइन बने हैं। इस साड़ी में लाल और काले रंग का कॉम्बिनेशन काफी खूबसूरत दिख रहा है। सीतारमण की साड़ी की तरह ही उनके हाथ में बजट बॉक्स भी लाल रंग का ही है। सीतारमण ने 2021 में पेपरलेस बजट पेश करने की शुरूआत की थी। तब से लेकर अब तक बजट पेपर लेस ही पेश होता है।

सीतारमण की साड़ियों का कलेक्शन (Sitharaman Sarees Collection)

बता दें कि वित्त मंत्री के पास साड़ियों का खूबसूरत कलेक्शन है। उनकी ज्यादातर साड़ियां कई बार चर्चा का विषय बन जाती है। वित्तमंत्री की साड़ियों की बात करें तो वो हैंडलूम और सिल्क की साड़ियां ज्यादा पहनना पसंद करती हैं। हर तरह के डिजाइन में तरह-तरह के कलर की साड़ियां पहनने वाली सीतारमण आम लोगों से काफी अलग दिखती हैं। वित्तमंत्री संबलपुरी, इकत, कांजीवरम साड़ियों की शौकीन हैं। कई बार उनकी साड़ियों के रंग अक्सर देश की करेंसी से मेल खाते दिखाई देते हैं।

Tags

Next Story