Knowledge News: कितना पावरफुल है भारत का पासपोर्ट, जानिए किन देशों में भारतीय नागरिकों को घूमने के लिए नहीं होती वीजा की जरूरत

Knowledge News: दुनिया भर के पासपोर्ट (All World's Passport) को पासपोर्ट इंडेक्स फर्म (Passport Index Firm) द्वारा इस आधार पर रैंक किया जाता है कि वे कितने शक्तिशाली हैं कि आप उनके साथ कितने देशों की यात्रा कर सकते हैं। साल 2022 में के अनुसार यात्रा स्वतंत्रता के मामले में दुनिया में सबसे पावरफुल पासपोर्ट (Most Powerful Passport) जापानी (Japan) और सिंगापुर (Singapore) के पासपोर्ट हैं। सिंगापोर और जापान के पासपोर्ट धारकों को 192 देशों में जाने के लिए पहले से पासपोर्ट लेने की जरूरत नहीं होती है।
पासपोर्ट का मोबिलिटी स्कोर (Passport Mobility Score) इस आधार पर तय किया जाता है कि पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीजा (Without Visa) के जा सकता है या ऑन अराइवल वीजा (On Arrival Visa) प्राप्त कर सकता है। भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport) अब हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index) में 83वें स्थान पर है, जो पिछले साल 90वीं रैंक पर था। भारतीय पासपोर्ट धारक बिना वीजा के 16 देशों में और 33 देशों में ऑन अराइवल वीजा पर यात्रा कर सकते हैं जिनमें ईरान, इंडोनेशिया और म्यांमार जैसे देश शामिल हैं।
वीजा-फ्री देश
विस, सर्बिया, ट्रांसनिस्ट्रिया, तुर्क और कैकोस आइलैंड, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स, डोमिनिका, फिजी, हैती, जमैका, मालदीव, माइक्रोनेशिया, नीयू, फिलिस्तीन, कतर, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, सेनेगल, स्वालबार्ड, त्रिनिदाद और टोबैगो, ट्यूनीशिया, वानुअतु, ये वो देश हैं जहां पर भारतीय नागरिक बिना वीजा के जा सकते हैं। हालांकि, यह महत्वपूर्ण है कि आप देश में जाने से पहले प्रवेश आवश्यकताओं की जांच कर लें। इन देशों में आप बिना वीजा के जा तो सकते हैं, लेकिन वहां पर बिना वीजा के रहने का एक टाइम निर्धारित है। अगर आप इस समय सीमा का ध्यान नहीं रखते हैं तो इससे भविष्य में आपके लिए समस्याएं हो सकती हैं और हो सकता है कि आपको फिर से उस देश का दौरा करने की अनुमति नहीं दी जाए। इस लिए अगर आप यहां पर घूमने का प्लान बनाते हैं तो वीज़ा-मुक्त अवधि के बारे में पूरी तरह से जांच परख कर लेने के बाद ही वहां पर जाएं।
ऑन-अराइवल वीजा
बहरीन, बोलीविया, केप वर्दे, कोमोरोस, जिबूती, इथियोपिया, गैबोनी, गिनी, गिनी-बिसाऊ, ईरान, केन्या, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मालदीव, मॉरिटानिया, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, नाइजीरिया, पलाऊ, रवांडा, सेंट लूसिया, समोआ, सेशेल्स, सिएरा लियोन, सोमालिया, सूरीनाम, तंजानिया, टोगो, तुवालु, युगांडा, उज्बेकिस्तान, जिम्बाब्वे और ये उन 33 देशों की सूची है जहां जाकर आप ऑन अराइवल वीजा यानी कि वहां पहुंचने पर वीजा प्राप्त कर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS