Knowledge News: दुनिया के 10 सबसे बड़े शहरों में भारत के ये सिटी भी हैं शामिल, देखें लिस्ट

Knowledge News: दुनिया के 10 सबसे बड़े शहरों में भारत के ये सिटी भी हैं शामिल, देखें लिस्ट
X
हम आपको दुनिया के उन 10 शहरों के बारे में बताने जा रहे है जो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े हैं। इन 10 शहरों में भारत की राजधानी दिल्ली और मुंबई का नाम भी शामिल है।

Knowledge News: आज के वर्तमान समय में दुनिया का विकास बहुत ही तेजी के साथ हो रहा है। जिस तेजी से दुनिया भर में विकास हो रहा है उसी तेजी से विश्व की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय भी है। दुनिया में बढ़ती जनसंख्या की वजह से शहरों में ज्यादा भीड़ होने लगी है और संसाधनों की कमी भी होने लगी है। ऐसे में हम आपको दुनिया के उन 10 शहरों के बारे में बताने जा रहे है जो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े हैं। इन 10 शहरों में भारत की राजधानी दिल्ली और मुंबई का नाम भी शामिल है। तो चलिए कोई देर नहीं करते हुए आपको बताते हैं।

जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर

1- जापान- शहर टोक्यो

2- भारत- शहर दिल्ली

3- चीन- शहर शंघाई

4- ब्राजील- शहर साओ पाउलो

5- मैक्सीको- शहर मैक्सीको सिटी

6- बांग्लादेश- शहर ढाका

7- मिस्र- शहर काहिरा

8- चीन- शहर बीजिंग

9- भारत- शहर मुंबई

10- जापान- शहर ओसाका

जापान- शहर टोक्यो

* टोक्यो शहर 2188 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

* कुल आबादी 37939129 है।

भारत- शहर दिल्ली

* दिल्ली भारत की राजधानी है और यह 1484 वर्ग किमी में फैली हुई है।

* रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की आबादी 30 मिलियन से ज्यादा हो गई है।

* 1950 में दिल्ली की जनसंख्या 1.3 मिलियन थी। जबकि 2016 में 18.6 मिलियन थी।

चीन- शहर शंघाई

* शंघाई शहर सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है और यह 6540.5 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* रिपोर्ट के अनुसार, शंघाई शहर की आबादी 30 मिलियन से अधिक है।

ब्राजील- शहर साओ पाउलो

* शहर साओ पाउलो 1521 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* शहर की आबादी 22 मिलियन से अधिक है।

* ये शहर दुनिया के 10 सबसे बड़े मेट्रो शहर में गिना जाता है।

* 50 साल के अंदर इस शहर की आबादी 10 गुना बढ़ गई है।

* 1950 में इस शहर की आबादी 2.33 मिलियन थी।

मैक्सिको- शहर मैक्सिको सिटी

* शहर मैक्सिको सिटी 1485 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* शहर की आबादी 22 मिलियन से अधिक है।

* मैक्सिको सिटी, मैक्सिको की राजधानी है।

* 1950 में इस शहर की आबादी 3.5 मिलियन थी।

बांग्लादेश- शहर ढाका

* शहर ढाका, बांग्लादेश की राजधानी है। यह शहर 306.4 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* ढाका शहर की आबादी 21 मिलियन से अधिक है। 50 साल पहले इस शहर की आबादी 0.335 मिलियन थी।

मिस्र- शहर काहिरा

* शहर काहिरा, मिस्र की राजधानी है। यह शहर 3085 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* काहिरा की आबादी 20.9 मिलियन है।

चीन- शहर बीजिंग

* शहर बीजिंग, चीन का राजधानी शहर है।

* बीजिंग की आबादी 20.4 मिलियन के आसपास है।

* यह शहर 16411 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

भारत- शहर मुंबई

* मंबई शहर 603.4 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* मुंबई शहर भारत की आर्थिक राजधानी है और इस शहर की जनसंख्या 20.7 मिलियन से अधिक है।

* यह शहर अरब सागर से घिरा हुआ है।

जापान- शहर ओसाका

* शहर ओसाका, जापान के प्रमुख शहरों में से एक है। ये शहर 223 वर्ग किमी में फैला हुआ है।

* ओसाका शहर की जनसंख्या 19.16 मिलियन से अधिक है। 1960 में इस शहर की जनसंख्या 7 मिलियन थी।

Tags

Next Story