Paper Bag Day 2023: जानिए पेपर बैग डे मनाने के पीछे का इतिहास और थीम

Paper Bag Day: दुनिया भर में मानव संसाधन के उपयोग का हर एक समान प्लास्टिक का बनाया जाता है। जहां एक तरफ प्लास्टिक मानव जीवन को सरल व आसान बना रहा है, तो दूसरी तरफ पर्यावरण को नष्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ता। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पॉलीथिन बैग को नष्ट होने के लिए 500-1000 साल का समय लगता है।
देशभर में पॉलीथिन के उपयोग को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा तरह-तरह के कैम्पेन चलाए जाते हैं। कैम्पेन के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जाता है। जिससे वे पेपर बैग का यूज करें। जानिए 12 जुलाई को मनाए जाने वाले पेपर बैग के पीछे की कहानी।
क्या है पेपर बैग डे
प्लास्टिक बैग का यूज कोई छोटा-मोटा चिंता का विषय नहीं, अपितु ग्लोबल लेवल का विषय है। प्लास्टिक केवल मानव के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रकृति के लिए खतरे की घंटी है। इसलिए पेपर बैग को लोगों से परिचित कराया गया और प्लास्टिक के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। यह दिन आने वाली जनरेशन के लिए एक उपहार के दौर पर दिया गया है ताकि वे पर्यावरण को सुरक्षित रख सकें।
इतिहास
पेपर बैग को सबसे पहले इंग्लैंड में सन् 1844 में बनाया गया था, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़े पैमाने पर पेपर बैग बनाने की मशीन को 1852 में स्कूल शिक्षक फ्रांसिस वोले ने बनाया था। वोले और उनके भाई ने मशीन का पेटेंट कराकर यूनियन बैग कंपनी की स्थापना की। सन् 1870 में ईस्टर्न पेपर बैग कंपनी के मलिक मार्गरेट ई. नाइट ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया, जो फ्लैट-तले वाले पेपर बैग को बनाती थी, लेकिन 1883 में एक ऐसी मशीन का आविष्कार हुआ, जो चौकोर तले और प्लीटेड किनारों वाले पेपर बैग को बनाती थी।
पेपर बैग के फायदा
प्लास्टिक बैग की तुलना में पेपर बैग अधिक फायदेमंद है। ये बैग रिसाइकिल योग्य होते हैं, जो पर्यावरण के लिए बहुत कम मात्रा में हानिकारक है। पेपर बैग को नष्ट होने में दो से पांच महीने का समय लगता है।
क्यों मनाया जाता है पेपर बैग डे
पेपर बैग डे विलियम गुडेल द्वारा बनाए पेपर बैग मशीन की याद दिलाता है। गुडेल द्वारा बनाई गई मशीन को 12 जुलाई, 1859 में पेटेंट कराया गया था। इसलिए हर साल 12 जुलाई को पेपर डे मनाया जाता है।
Also Read: बदलते मौसम के साथ बढ़ेगी घरेलू हिंसा, स्टडी में हुआ ये बड़ा खुलासा, जानें भारत का स्थान
2023 में मनाए जाने वाले पेपर बैग डे का थीम
प्रत्येक साल पेपर बैग डे को मनाने के लिए एक थीम डिसाइड की जाती है। इस साल पेपर डे की थीम “If You’re ‘fantastic’, Do Something ‘dramatic” मतलब अगर आप अच्छे हैं तो कुछ अलग करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS