Smallest Island Nation: एक ऐसा देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी, इतनी कम जनसंख्या देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Smallest Island Nation: एक ऐसा देश जिसकी नहीं है कोई राजधानी, इतनी कम जनसंख्या देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान
X
World Smallest Island:देश दुनिया में कई ऐसे विषय हैं जिसके बारे में जानकर अजीब लगता है कि क्या हमारी दुनिया में ऐसे भी तथ्य। हमारे देश में सभी राज्यों की अपनी एक राजधानी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा देेश भी है जिसकी कोई राजधानी है। जानिए कौन सा है यह देश....

Smallest Island Nation: हमारी धरती पर बहुत सारे ऐसे तथ्य है जिनके बारे में हमें आज तक भी जानकारी नहीं है। आप सब ये बात जानते हैं कि सभी देश की अपनी एक राजधानी होती है। जैसे हम सभी को पता है कि भारत की राजधानी दिल्ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है और यहां की जनसंख्या भी बहुत कम है।

द्वीप किसे कहते हैं

द्वीप पानी के बीच में मौजूद एक जगह होती है। यह समुद्र से घिरा हुआ कोई राज्य व भू-भाग होता है।

दुनिया का सबसे छोटा द्वीप

दुनिया में कई सारे छोटे द्वीप पाए जाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे छोटा कहां है और इसकी खूबी क्या-क्या है। दुनिया का सबसे छोटा द्वीप नाउरु या नॉरू जो मात्र 21 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह द्वीप माइक्रोनेशियाई दक्षिण प्रशांत महासागर में मौजूद है। यह दुनिया के सबसे छोटे स्वतंत्र गणराज्य के रूप में शामिल है। इसकी खास बात यह है कि यह दुनिया का इकलौता गणतांत्रिक राष्ट्र है, जिसकी अपनी कोई राजधानी नहीं है।

कम लोग आते हैं घूमने

नॉरू द्वीप को सुखद द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहां पर निवास करने वाले लोग आराम से अपना जीवन यापन करते हैं। वर्ष 2018 में की गई जनगणना के अनुसार यहां कुल आबादी लगभग 11 हजार थी। इस देश के बारे में पता न होने के कारण यहां पर बहुत कम लोग ही घूमने आते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मानें तो साल 2011 में यहां पर केवल 200 लोग ही घूमने आए थे।

Also Read: क्या बदल रहा है महासागरों के पानी का रंग, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

इस देश में नॉरू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम का एक मात्र एयरपोर्ट है। यहां पर ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यहां पर तो कुछ लोग ऐसे भी है जो किसी भी धर्म को नहीं मानते। नॉरू देश को माइक्रोनेशिया और पॉलिनेशियन ने 3,000 साल पहले बसाया गया था। यहां पर 12 कबीले पारंपरिक तरीके से राज किया करते थे।

Tags

Next Story