Knowledge News : पब, बार, क्लब और लॉन्ज... में अक्सर लोग होते हैं कंफ्यूज, जानिए इनके बीच का अंतर

किसी का बर्थडे हो या कोई अन्य पार्टी (Party), लोगों के मन में जब भी जश्न (Celebrate) मानाने की बात आती है, तो सबसे पहले जिसका ख्याल आता है वो है बार, क्लब, पब और लॉन्ज। आप में से भी बहुत से लोग कभी न कभी तो अपनी लाइफ में इन जगहों पर गए ही होंगे। यहां पर जाकर किसी खास मौके पर जश्न मनाया होगा। लेकिन ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो यहां आते तो हैं लेकिन कई बार इन चारों जगहों में अंतर नहीं कर पाते। क्या आप जानते हैं कि क्लब (Club), पब (Pub), बार (Bar) और लॉन्ज में आखिर क्या अंतर होता है। ये सभी जगह एक दूसरे से कितनी अलग हैं। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको अपनी इस खबर में बताते हैं कि इन सभी जगहों के बीच में क्या अंतर होता है। कैसे इन जगहों पर मिलने वाली सर्विस एक दूसरे से अलग होती है।
सबसे पहले क्या होता है BAR
Bar एक ऐसी जगह होती है जहां पर शराब बेचने की इजाजत होती है। इसका मतलब बार में शराब (Liquor) को सर्व किया जा सकता है। साथ ही आप वहां बैठकर भी ड्रिंक कर सकते हैं। हालांकि ड्रिंक खत्म होने के बाद आप वहां ज्यादा देर तक नहीं रुक सकते। बार को चलाने के लिए खास अनुमति की जरूरत होती है। यहां पर सिर्फ लाइंसेस मिलने के बाद ही शराब को सर्व किया जा सकता है। इसके अलावा यहां आपको खाने के लिए भी कुछ ऑप्शन मिल जाते हैं।
क्या होता है PUB
पब एक तरह से पब्लिक हाउस की तरह होता है जहां पर एल्कोहॉलिक ड्रिंक सर्व की जाती है। यहां आपको होम-लाइक वातावरण मिलेगा। बार की तरह पब में एक निश्चित स्थान पर बैठकर ही शराब पीने जैसा कोई नियम नहीं होता। पब का जो माहौल होता है वो काफी अलग होता है। यहां आप डांस आदि भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको यहां पर और भी कई तरह की एक्टिविटी देखने को मिल जाएंगी।
क्या होता है Club
अब हम आपको बताते हैं कि बार और पब के मुकाबले क्लब में क्या फर्क होता है। इसका सबसे बड़ा अंतर तो यही होता है कि इन दोनों के मुकाबले क्लब में जगह काफी ज्यादा होती है। यहां पर आपको डांस फ्लोर, स्टेज जैसी बहुत सी चीजे देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही क्लब में आपको एंट्री के लिए भी फीस देनी होती है और यहां मेम्बरशिप के जरिए भी एंट्री होती है। अगर किसी को लंबे समय तक एन्जॉय करना होता है तो वो लोग क्लब को प्रेफर करते हैं।
क्या होता है Lounge
अब हम आपको लॉन्ज में अंतर बताते हैं। लॉन्ज में आपको कोच और लॉन्ज चेयर जैसी सुविधा मिलती हैं। जहां पर आप रिलेक्स होकर आराम से बैठ सकते हैं। अगर देखा जाए तो बार के मुकाबले लॉन्ज में काफी कम नियम होते हैं। इसके चलते लोग लंबे समय यहां पर आराम से ठहर सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS