Knowledge: ये है दुनिया सबसे महंगी आइसक्रीम, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल

Knowledge News: दुनिया में एक से बढ़कर एक बेशकीमती चीजें हैं। इनमें खाने पीने की चीजें भी शामिल हैं। महंगा खाना और महंगी शराब के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में जानते हैं। ये इतनी महंगी आइसक्रीम है कि इसके एक कप की कीमत में आपके कई साल के आइसक्रीम का कोटा पूरा हो जाएगा। अगर आप आइसक्रीम कम खाते हैं, तो शायद इतनी कीमत में आप दस साल तक अच्छी से अच्छी आइसक्रीम खा सकते हैं।
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट सीएनएन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस आइसक्रीम के एक कप की कीमत लाख दो लाख रुपये नहीं, बल्कि 5 लाख रुपये से ज्यादा है। दरअसल, यह जापानी आइसक्रीम है, जिसे BYAKUYA कहा जाता है। जापान में इसकी कीमत लगभग 880,000 येन है, जो अमेरिकी डॉलर में 6,380 होता है और अगर इसे भारतीय रुपये में बदलें तो ये 5,28,409.46 रुपये होगा। जरा सोचिए इतने पैसों में आप कितने सालों तक एक से बढ़कर एक आइसक्रीम खा सकते हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अगर आपको ये आइसक्रीम एक किलो चाहिए, तो उसके लिए आपको लगभग 12 लाख रुपये चुकाने होंगे। इसके खासियत के बारे में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर एक आर्टिकल छपा है, जिसमें दावा किया गया है कि इस आइसक्रीम के टॉप पर एक गोल्डन पत्ती बनी हुई है। वहीं, इस आइसक्रीम को बनाने में दो तरह के चीज का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें एक है Sakekasu। ये बेहद खास चीज होती है। इसे बनाने में कुल 1.5 साल का वक्त लगता है।
किसने बनाया इस आइसक्रीम को
जापानी आइसक्रीम ब्रांड सेलाटो (Cellato) ने इस आइसक्रीम को बनाया है। अपनी वेबसाइट पर सेलाटो ने इस आइसक्रीम को व्हाइट नाइट नाम दिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को Cellato ने बताया कि इस आइसक्रीम को बनाने में जापानी और यूरोपीय इनग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इस आइसक्रीम को शानदार बनाने के लिए ओसाका स्थित रिवी रेस्टोरेंट के हेड शेफ तादायोशी यामादा की मदद ली गई। ये आइसक्रीम जापान में ही मिलती हैं। ऑनलाइन ऑर्डर करने पर यह आपके घर तक पहुंचा दी जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS