Knowledge News : गैस गीजर इस्तेमाल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, वरना जा सकती है जान

Knowledge News : गैस गीजर इस्तेमाल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, वरना जा सकती है जान
X
अगर आप भी अपने घर में गैस गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बहुत सी बातों का ख्याल रखना जरूरी है। पढ़िये गीजर यूज करने के Tips...

सर्दियों का आगाज हो चुका है। ऐसे में मौसम सुबह-सुबह ठंडा होना भी शुरू हो गया है। इसके चलते बहुत से लोगों ने गर्म पानी से नहाना स्टार्ट कर दिया है। कुछ लोग रॉड से पानी गर्म करते हैं, तो वहीं कुछ लोगों के घरों में गीजर लगा होता है। अगर आपके घर में भी गर्म पानी करने के लिए गैस गीजर लगा है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। दरअसल, गैस गीजर (Gas Geyser) की वजह से मौत के बहुत से मामले सामने आए हैं। ऐसे में अगर आप भी गैस गीजर का इस्तेमाल करते हैं तो आप लोगों को इसे लेकर काफी सतर्क रहने की जरूरत है। चलिए जानते हैं घर में गैस गीजर हो तो आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।

इससे निकलती है हानिकारक गैसें

गैस गीजर में गर्म पानी (Hot Water) करने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल होता है। बहुत से डॉक्टरों का कहना है कि गैस गीजर से दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। जब यह चलता है तो इसमें से कार्बन मोनोऑक्साइड और नाइट्रो ऑक्साइड जैसी खतरनाक गैसें निकलती हैं। इस गैस की वजह से बाथरूम में नहाने वाले व्यक्ति को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। कई बार तो बाथरूम में गैस की मात्रा बढ़ने पर लोग बेहोश हो जाते हैं। अगर ज्यादा देर तक गीजर चालू रहे और बाथरूम बंद रहे तो लोगों का दम घुट जाता है। ऐसे में अगर उन्हें जल्दी ही मदद न मिले तो उनकी मौत भी हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

  • बाथरूम के अंदर जाने से पहले ही गरम पानी बाल्टी में भर लें। कभी भी गेट को बंद करके पानी न भरें।
  • अगर आप गैस वाला गीजर लगवा रहे हैं तो गैस सिलेंडर और गीजर दोनों को ही बाथरूम से बाहर फिट करवाएं। पानी को पाइपलाइन के जरिए बाथरूम के अंदर तक लेकर जाएं।
  • बाथरूम में क्रॉस वेंटिलेशन बनवाएं। इससे इसमें से निकलने वाली खतरनाक गैस आसानी से पास हो सके।
  • नहाने से पहले गीजर को बंद करें। कभी भी गीजर को चालू करके न नहाएं।
  • घर में अगर बच्चे हैं तो उन्हें नहाने के लिए बाथरूम में अकेला न छोड़ें।
  • एक के बाद एक लगातार न नहाएं। कई लोगों के नहाने से बाथरूम में कार्बन मोनोऑक्साइड के जमा होने की आशंका बढ़ जाती है।

Tags

Next Story