Knowledge News : आखिर सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं डॉक्टर्स, जानिए इसके पीछे का साइंस

डॉक्टर (Doctor) शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में जो सबसे पहली तस्वीर आती है, वो कुछ इस तरह की होती है। जिसमें एक इंसान सफेद कोट पहने, गले में स्टेथोस्कोप टांगकर दिखता है। आपने अक्सर देखा होगा कि डॉक्टर्स या फिर मेडिकल स्टाफ हमेशा ही सफेद कोट में नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ हमेशा सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं। उनके कोट का कलर हरा, नीला, पीला या फिर कोई और क्यों नहीं होता है। अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सिर्फ सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं (why doctors wear white coats)।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि बस ऐसे ही डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के कोट का कलर व्हाइट रखा गया है, तो आप गलत हैं। बता दें कि इसका सीधा कनेक्शन मरीज और डॉक्टर्स की सुरक्षा से जुड़ा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सफेद कोट मेडिकल प्रोफेशन के प्रतीक के तौर पर माना जाता है। इसकी शुरुआत 19वीं शताब्दी में हुई थी। दरअसल, अस्पताल जैसी जगहों पर अक्सर ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। मरीजों से भरे अस्पताल में आप आसानी से डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की पहचान कर सकें। इसलिए भी डॉक्टर सफेद कोट पहनते हैं।
इसके अलावा इस कोट का रिश्ता सफाई और हाइजीन से भी होता है। दरअसल, डॉक्टर खुद सफाई और हाइजीन के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में सफेद कोट होने से किसी भी प्रकार के दाग धब्बे आसानी से दिखाई दे जाते हैं। इसलिए ही डॉक्टर्स सफेद कोट पहनते हैं। दरअसल, डॉक्टर्स पूरे दिन अलग-अलग तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों से मिलते हैं। बहुत बार वो ऐसे मरीजों से भी मिलते हैं, जो चोटिल होते हैं। वो पूरे दिन तमाम तरह की दवाइयों, इंजेक्शन के आसपास रहते हैं।
ऐसे में सफेद कोट पर खून या किसी भी अन्य प्रकार के केमिकल के निशान आसानी से लग सकते हैं। इसकी वजह से खुद डॉक्टर्स और मरीजों में किसी भी तरह का संक्रमण फैल सकता है। हालांकि, सफेद कोट होने की वजह से ये निशान आसानी से और अच्छे से दिखाई दे जाते हैं। अगर किसी डॉक्टर के कोट पर खून या कोई कैमिकल का धब्बा लग गया है, तो वह कोट को बदल सकते हैं। अगर डॉक्टर्स के लिए किसी और रंग के कोट बन जाते तो इन तरह के दाग-धब्बों को देख पाना आसान नहीं होगा। इसलिए डॉक्टर सफेद कोट पहनते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS