Knowledge News: ऑक्सीजन गैस सिलेंडर क्यों होता है गोल, इसके रंग और शेप के पीछे है ये खास वजह

Knowledge News: ऑक्सीजन गैस सिलेंडर क्यों होता है गोल, इसके रंग और शेप के पीछे है ये खास वजह
X
ऑक्सीजन समेत सभी गैस सिलेंडर और उनके डिलीवरी ट्रक होते इसलिए होते हैं बेलानाकार। चौकोर होने पर बना रहता है हादसा होने का खतरा।

आप ने अपने घर, ऑफिस या रास्ते में भी अक्सर गैस, सीएनजी, एलपीजी और नाइट्रोजन के (Gas Cylinder) सिलेंडर देखें होंगे। इनमें आप को एक चीज जरूर कॉमन दिखी होगी। वह है इनका गोल बेलनाकार शेप में होना। फिर चाहे सिलेंडर छोटा हो बड़ा हो या फिर अस्पतालों में ऑक्सीजन (Oxygen) पहुंचाने वाले ट्रक हो। सभी की शेप चौकोर की जगह बेलानाकार होती है। ऐसे में आप के दिमाग में सवाल उठ रहा होगा कि यह चौकोर क्यों नहीं होते हैं। आइये हम आप को इसका जवाब देते हैं।


दरअसल, जब भी हम कोई लिक्विड चीज जैसे पानी, दूध या फिर गैस को किसी भी पात्र में डालते हैं तो वह सबसे ज्यादा प्रेशर उस पात्र के कोनों पर डालती है। ऐेसे में उस चीज के रिसाव होने का खतरा बढ़ जाता है। जबकि गोलाकार या बेलानाकार में वह एक जगह पर इतना प्रेशर (Gas Pressure) नहीं डाल पाती है। इसमें सिलेंडर या ट्रक का आकार बेलानाकार होने पर गैस या किसी भी लिक्विड प्रदार्थ का दबाव उस पात्र में सभी जगह बराबर रहता है। इससे किसी भी तरह में रिसाव की संभावना लगभग खत्म होती है। वहीं पात्र में गैस के कही पर कम और कही ज्यादा दबाव से रिसाव का खतरा और बढ़ जाता है। यही वजह है कि आप ने हमेशा दूध, पानी या फिर गैस से भरे ट्रक और सिलेंडर गोल हो होते हैं।


गैस सिलेंडरों का रंग होता है अलग, ये है वजह

अक्सर आप ने देखा होगा सभी गैस सिलेंडरों की शेप तो एक जैसी होती है, लेकिन उनके रंग अलग अलग होते हैं। इसकी वजह गैस के सिलेंडरों की पहचान से लेकर उक्त गैस के खतरे से आगाह करना होता है। इसी वजह से ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का रंग सफेद होता है। वहीं नाइट्रोजन गैस सिलेंडर का रंग काला, एलपीजी का लाल और लाफिंग गैस सिलेंडर का रंग हरा होता है।

Tags

Next Story