Expensive Honey: लाखों रुपये महंगा शहद, जानें क्या है इसकी खासियत

Expensive Honey: शहद नेचर का दिया हुआ बेश कीमती तोहफा है, जो विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें एक खास प्रकार की मिठास पाई जाती है, जो इसे सबसे अलग बनाती है। इसी खास विशेषता की वजह से इसका प्रयोग हम सभी खाने से लेकर दवा के रूप में करते हैं। शहद कभी न खराब होने वाले पेय पदार्थ में से एक है। दुनिया भर के लोग शहद का अलग-अलग तरीके से सेवन करते हैं। कुछ लोग गरम पानी, ग्रीन टी, आदि अन्य चीजों के साथ शहद का सेवन करना पसंद करते हैं।
आधुनिकता की ओर बढ़ते हुए दुनिया की सारी चीजों में बदलाव हुआ, तो भला फिर शहद पीछे कैसे रहता। आज के समय में शहद के अलग-अलग तरीके के ब्रांड्स मार्केट में मौजूद हैं। शहद के ब्रांड के आधार पर इनकी कीमत तय होती हैं। ब्रांड के शहद भी हमें आराम से बाजारों में हजार रुपये तक मिल जाते हैं, लेकिन हमारी दुनिया में एक ऐसा शहद है जिसकी कीमत 1000-1500 सौ रुपये नहीं, बल्कि इससे कई गुना ज्यादा है।
दुनिया का सबसे महंगा शहद
दुनिया का सबसे महंगे शहद का नाम एल्विश हनी है, जो तुर्की के आर्टविन शहर के 1800 मीटर गहरी गुफा से निकल कर तैयार किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक किलो एल्विश शहद की कीमत 10,000 यूरो प्रति किग्रा अगर भारतीय रुपये में बात करें, तो इसकी कीमत 9 लाख रुपये होती है। इस शहद को दुनिया का सबसे शुद्ध शहद कहा जाता है।
Also Read: दुनिया की सबसे हाई सिक्योरिटी वाली जेल, जहां से भागना है मुश्किल ही नहीं...नामुमकिन
जानिए महंगे होने के पीछे का कारण
यह विशेष प्रकार का शहद तुर्की के आर्टविन शहर की गुफा में पाया जाता है। इस शहद को 1800 मीटर गहरी गुफा से निकाल कर बनाया जाता है। यह शहद पूरे साल में केवल एक बार निकाला जाता है। यह शहद का टेस्ट आम शहद से अलग होता है। यह शहद थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, पोटैशियम आदि पाए जाते हैं। न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। केवल यह शहद नहीं, बल्कि दुनिया के और भी शहद महंगे शहद की लिस्ट में बेशुमार है। दूसरे नंबर पर इजराइल में पाए जाने वाला लाइफ मेल शहद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS