Knowledge: कहीं काला जादू, तो कहीं इंसानों के दिमाग, देखें दुनिया के ऐसे म्यूजियम

Knowledge: म्यूजियम एक ऐसी जगह है, जहां हमें इतिहास या दुनिया से जुड़ी चीजें इकट्ठा देखने को मिलती हैं। इनमें से ज्यादातर म्यूजियम किताबों और इतिहास से जुड़े सामानों के होते हैं। भारत में ऐसे कई म्यूजियम हैं, जहां आपको इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिल जाती हैं।इतिहास या दुनिया
मायोंग सेंट्रल म्यूजियम
असम का मायोंग सेंट्रल म्यूजियम जितना ही अनोखा है, उतना अजीब भी है। मायोंग का अर्थ माया, जो अपने अर्थ की तरह ही यह म्यूजियम काले जादू से जुड़े रहस्यों के बारे में बहुत कुछ बताता है। ऐसी मान्यता है कि मायोंग में कला जादू का इस्तेमाल किसी की भलाई के लिए की किया जाता था, इसलिए काला जादू यहां के लोगों के लिए खास विद्या है। गुवाहाटी के मायोंग गांव में सबसे विचित्र संग्रहालय है, जिसे काला जादू के नाम से जाना जाता है। यहां मानव कंकाल और खोपड़े जादू-टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें और उससे जुड़ी बातें देखने को मिल जाती हैं। यह कहा जाता है कि जादू-टोना और काले जादू की उत्पति मायोंग गांव से ही हुई है। यही कारण है कि यहां पर यह विचित्र संग्रहालय बनाया गया है।
मस्तिष्क संग्रहालय, बैंगलोर
बैंगलोर शहर में एक अजीब संग्रहालय स्थित है, जिसे मस्तिष्क संग्रहालय के नाम से जाना जाता है। इस संग्रहालय में 300 से भी अधिक ब्रेन को सुरक्षित रखा गया है। इन दिमागों को -86 डिग्री सेल्सियस थर्मो पर रखा गया है, ताकि संग्रहालय में रखे ब्रेन खराब न हों। यह संग्रहालय तंत्रिका विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
सुलभ अंतरराष्ट्रीय शौचालय संग्रहालय
राजधानी दिल्ली विभिन्न प्रकार की चीजें और जगहों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन दिल्ली एक अनोखे संग्रहालय के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसका नाम सुलभ अंतरराष्ट्रीय शौचालय संग्रहाल दिल्ली में स्थित इस संग्रहालय में तरह-तरह के शौचालयों का संग्रह है। इस संग्रहालय की अजीब बात तो ये है कि इस अनोखे महल में 2500 ईसा पूर्व के रोमन सम्राटों द्वारा किए गए सोने और चांदी के शौचालयों का भी पूरा इतिहास आपको मिल जाएगा।
सिट म्यूजियम
यह अजीबो-गरीब म्यूजियम इटली में स्थित है। यहां पर विभिन्न जीवों के मल (Sit) देखने को मिलेंगे, लेकिन आपको, जानकर हैरानी होगी कि इन्हें रखे गए सभी मल के डिजाइन गाय के गोबर से तैयार किए गए हैं।
आइसलैंडिक फैलोलॉजिकल संग्रहालय
इस म्यूजियम की स्थापना आइसलैंड के एक निवासी सिगरदर जारटार्सन ने 1997 में की थी। यह अजीबो-गरीब म्यूजियम की सूची में यह संग्रहालय शामिल है, आपको यहां विभिन्न जीवों के लिंग भी देखने को मिलते हैं। आइसलैंड की धरती और पानी में पाए जाने वाले अधिकतर मेमल्स के लिंगों का संग्रह रखा गया है। इनमें 56 लिंग 17 अलग तरह की व्हेल मछली के 36 लिंग 7 अलग-अलग तरह की सील के तथा बाकी के लिंग आइसलैंड की धरती पर मिलने वाले 26 प्रकार के अन्य मेमल्स के हैं, जिसमें इंसान भी शामिल है।
ग्रांट म्यूजियम जूलॉजी और कम्परेटिव एनाटॉमी
लंदन के Grant Museum of Zoology and Comparative Anatomy में एक प्रेगनेंट बिल्ली मर्तबार को सुरक्षित रखा गया है। इसमें बिल्ली के शरीर को काटकर रखा गया है, ताकि संग्रहालय आने वाले लोग देख सकें कि उसके गर्भ में क्या है। इस म्यूजियम का ये स्पेसिमेन देखने वालों को सबसे ज्यादा विचलित और डरा सकता है।
संग्रहालय विक्टोरिया
ऑस्ट्रेलिया के Museum Victoria में एक गुड़िया का चेहरा और खासकर आंखें इतनी डरावनी थीं कि स्टाफ ने उसका सिर प्लास्टिक से ढक दिया। हालांकि, कुछ ही दिनों के भीतर प्लास्टिक को फाड़कर उसकी आंखें दोबारा नजर आने लगीं। आज तक इसकी वजह पता नहीं चल सकी है।
यह भी पढ़ें: हजारों इंसानी कंकालों से बने ये चर्च, सच्चाई जान छूट जाएंगे पसीने
द डॉग कॉलर म्यूियम, इंग्लैंड
यहां पर आपके आस पास रहने वाले फेवरेट pet से सम्बंधित 100 साल पुरानी चीजों को सहेज कर रखा गया है। तो डॉग लवर्स के लिए यह बहुत मजेदार जगह हैं।
द Mütter म्यूजियम, यूएसए
यह एक मेडिकल संग्रहालय है और यहां आपको बेहद अजीबो-गरीब चीजे देखने को मिल जाएगी। यहां एल्बर्ट आइन्स्टाइन का दिमाग, सिकुड़े हुए सिर और अन्य कई क्रीपी चीजें देखने को मिल जाएंगी।
चेम्सफोर्ड सिटी संग्रहालय
ब्रिटेन के Chelmsford City Museum में मोम की बनी एक गुड़िया दिखने वालों को बहुत परेशान करने वाली लगती है। इजाबेल नाम की इस गुड़िया के चेहरे पर खरोच के निशान हैं, जिसकी वजह किसी को नहीं पता। साल 1851 में बनी इस गुड़िया को Mad Alice नामक गुड़िया बनाने वाले एक ब्रांड ने बनाया था। ये भी माना जाता है कि मोम के पुराना होने की वजह से गुड़िया के चेहरे पर निशान आ गए, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई किसी को नहीं पता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS