Knowledge: ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब इंसान, देखकर उड़ जाएंगे होश

Knowledge: ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब इंसान, देखकर उड़ जाएंगे होश
X
Knowledge: दुनिया में जहां एक तरफ कुछ लोग अपने बीमारी को लेकर शरीर में हुए बदलाव से परेशान हैं, तो वहीं कुछ इंसान सही सलामत होने के बावजूद अपने शौक को लेकर अपने बॉडी के साथ अजीबोगरीब बदलाव कर लेते हैं। तो चलिए कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में बताते हैं।

Knowledge: इस दुनिया में हमेशा से कुछ ना कुछ अनोखा होता रहा है। जब सामान्य से कुछ चीजें अलग होने लगती हैं, तो उसे विचित्र माना जाता है। कई बार हमने अटपटे, बेतुके और डरावनी चीजें देखी हैं, लेकिन शायद ही कभी ऐसे इंसान देखे होंगे, जो सामान्य इंसानों से अलग दिखते हैं। ऐसे लगता है कि जैसे किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आपको कुछ ऐसे ही इंसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें से कुछ जन्मजात तो कुछ एक्सपेरिमेंट के चलते विचित्र इंसानों जैसे दिखने लगे हैं। तो चलिए बताते हैं दुनिया के विचित्र इंसानों के बारे में...

मोहम्मद कालीम

मोहम्मद कालीम दुनिया के अजीबोगरीब इंसानों में से एक हैं। केवल 10 साल की आयु में ही इनके दोनों हाथ इतने बड़े हो गए कि उन दोनों हाथों का वजन लगभग 40 किलो हो गया। अपने बड़े हाथों के कारण मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

कासिडी हुपर

कासिडी हुपर दुनिया के अजीबोगरीब इंसानों में शामिल हैं। कासिडी हुपर जब पैदा हुई थी, तब डाॅक्टर उनको देखकर चौंक गए थे, क्योंकि इनको जन्म से ही नाक और दोनों आंखें नहीं थी। इसमें एक गजब की बात थी की, वो फिर भी एकदम स्वस्थ हैं।

क्लॉडिओ विएरा डी

क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा अजीबोगरीब इंसानों में शामिल है। क्लॉडिओ विएरा डी ओलिवैरा 37 साल के हैं। क्लॉडिओ का सिर इतना मुड़ा हुआ है कि वो उनकी कमर तक आ जाता है। इस वजह से उनके हाथ-पैर भी काम के नहीं है। इसकी वजह से वे कोई भी काम नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: इन देशों में नहीं दिखेगा एक भी पेड़, ये है इसकी वजह

डेनिस अवनर

डेनिस एवनर प्लास्टिक सर्जरी कराकर दुनिया के अजीबोगरीब और भयानक इंसानों में मशहूर हो गए। डेनिस अवनेर को ऐसा शौक था कि वो भी बिल्ली की तरह इस दुनिया में दिखे। वो बिल्लियों की तरह पेड़ पर चढते थे। बिल्लियों की तरह ही कच्चा गोश्त भी खाते थे। उन्होंने अपने चेहरे को बिल्लियों की तरह बनाने के लिए 14 अलग-अलग तरह की सर्जरी करवाई। उनके इसी अजीबोगरीब रूचि ने उन्हें दुनिया में मशहूर कर दिया। 'स्टॉकिंग कैट' के नाम से मशहूर डेनिस एवनर का 5 नवंबर को निधन हो गया था।

रॉडरिगो ब्रागा

रॉडरिगो ब्रागा ब्राजील के रहने वाले हैं। उन्हें कुत्ते जैसा दिखने का इतना शौक है कि उन्होंने कुत्ते जैसी शक्ल पाने के लिए एक मरे कुत्ते का प्लांट करवा लिया। इसी वजह से आज पूरी दुनिया में वो “डॉग मैन” के नाम से मशहूर हैं।

मारिया

मारिया एक टैटू आर्टिस्ट हैं। उनका सपना था कि वो लोगों को वैम्पायर वुमन के रूप में डराएं। फिर उन्होंने अपने आप को एक रियल वैम्पायर में बदल दिया है। वैम्पायर दिखने के लिए उन्होंने सिर के ऊपर सर्जरी से सींग लगवाए और वैम्पायर की तरह ही नुकीले दांत अपने मुंह में लगवा डाले। उन्होंने अपनी बॉडी में तकरीबन 49 बदलाव करवाए हैं, जिससे की वो एक रियल वैम्पायर दिख सकें। उन्होंने पूरे शरीर को टैटू, पियर्सिंग और इम्प्लांट्स से लपेट दिया है। मारिया को देखकर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी उनके भयानक रूप से डर जाएंगे। मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना को पूरी दुनिया ‘मैक्सिकन वैम्पायर वुमन’ के नाम से जानती है।

Tags

Next Story