Knowledge: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल, ये अजीबो गरीब चीजें

Knowledge: दुनिया में कुछ अजूबे ऐसे हैं, जिन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह भी दी गई है। इसमें अपनी जगह बनाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं और कई तरह के एक्सरसाइज भी करते हैं। इस तरह से भी लोग दुनिया भर में फेमस हो जाते हैं।
दुनिया की सबसे लंबी टांगे
रूस की एकातेरिना लिसिना दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिलाओं में से एक गिनी जाती हैं। उनकी बाई तरफ की टांग की लंबाई 132.8 सेंटीमीटर है और दाई तरफ की टांग की लंबाई 132.2 सेंटीमीटर है। दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली महिलाओं में इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। उन्हें यह लंबाई अपने पूर्वजों से ही मिली है उनके घर में ज्यादातर लोगों की लंबाई 6 फीट या उससे ज्यादा है।
नाक से टाइपिंग
यह अजीबो गरीब विश्व रिकार्ड भारत के नाम दर्ज है। खुर्शीद हुसैन ने कंप्यूटर कीबोर्ड पर नाक के जरिये कुछ ही सेकंड में 103 करैक्टर टाइप किये और उनका यह रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है।
सबसे लंबी जीभ
मॉन्टेरी, कैलिफोर्निया के रहने वाले निक स्टॉएबरल उर्फ द लिक के पास सबसे लंबी जीभ का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनकी जीभ 10.10 सेमी की है, जो कि 2012 के बाद से वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।
सबसे लंबी पलकें
चीन की महिला यूजियांग कीसा के नाम लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। उनकी बाईं तरफ की पलकों की लंबाई 12 दशमलव 40 सेंटीमीटर नापी गई है, एक नजर में दिखे, तो उनकी पलकों की लंबाई 4.88 इंच लंबी है। जो काफी आश्चर्य और अजीबोगरीब है।
यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के अजीबोगरीब इंसान, देखकर उड़ जाएंगे होश
सबसे लंबे नाखून
अमेरिका में रहने वाली महिला आयाना विलियम्स के नाम दुनिया की सबसे लंबे नाखून रखने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि उसके नाखून की लंबाई 8 फीट है, जो लगभग 10.9 इंच के आसपास है। इन्होंने लगभग अपने इन नाखूनों को इतने लंबाई तक बढ़ाने के लिए 20 सालों से अपने नाखून को नहीं काटा और यह अपने नाखूनों का ख्याल भी रखती हैं, नाखून को पॉलिश करने में 30 घंटों से भी ज्यादा का समय लगता है।
सबसे लंबे बाल
आशा मंडेला के बालों की लंबाई 33.5 मीटर यानी 110 फीट है। आशा मंडेला के 110 फिट के बालों का वजन 19 किलो है। महिला का नाम उसके लंबे बालों के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था। यह महिला पिछले 40 सालों से बाल उगा रही है।
स्ट्रेची स्किन
गैरी टर्नर के नाम स्ट्रेची स्किन होने का रिकॉर्ड दर्ज है। ब्रिटेन के गैरी टर्नर अपने पेट की स्किन को 6.25 इंच तक खींच सकते हैं। यह एक मेडिकल सिंड्रोम ही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS