Knowledge: ऐसी जगह जहां पिता करता है बेटी से शादी, जानिए क्यों होता है ऐसा

Knowledge: ऐसी जगह जहां पिता करता है बेटी से शादी, जानिए क्यों होता है ऐसा
X
Knowledge: दुनियाभर में कई तरह की जनजाति पाई जाती हैं। जनजातियों को उनकी अनोखी और अजब-गजब परंपराओं, रहन-सहन और खानपान के लिए जाना जाता है, जो आम इंसानों से काफी अलग होते हैं। इनकी परम्पराएं इतनी अजीब होती हैं कि कई बार इन पर विश्वास करना भी मुश्किल होता है।

Knowledge: इस जनजाति में पिता करता है बेटी से शादी। यह बात सुनने में अजीब लगेगी, लेकिन ये सच है। दुनिया में कई अजीबोगरीब प्रथाएं हैं, यह प्रथा भी उन्हीं में से एक है। आपको बताते हैं, इस कुप्रथा के बारे में। बांग्लादेश में रहने वाली जनजाति, जिसकी अजीबोगरीब प्रथा के बारे में आप जानकर हैरान हो जाएंगे। इस जनजाति के लोग सदियों से चली आ रहीं ऐसी कुप्रथा का पालन कर रहें, जिसके बारें में जानकर आप भी सन्न रह जाएंगे।

मंडी जनजाति के लोग एक अजीब परंपरा का पालन करते हैं। यहां पर जब मर्द कम उम्र में किसी विधवा महिला के साथ शादी करता है, तब यह तय कर लिया जाता है कि आगे चलकर शख्स उस महिला की बेटी से शादी करेगा। इस प्रथा के अनुसार, बेटी की बलि चढ़ाई जाती है।

द गार्डियन वेबसाइट के अनुसार, यह अजीबोगरीब परंपरा बांग्लादेश में होती है। मंडी जनजाति की रहने वाली 30 साल की महिला अरोला के अनुसार, छोटी उम्र में ही उसके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उसकी मां की शादी नॉटेन नाम के किसी दूसरे आदमी से कर दी गई।

Also Read: भारत का एक ऐसा गांव जहां 5 दिनों तक महिलाएं नहीं पहनती कपड़े, जानें क्यों

ओरोला ने बताया कि मैं जब बड़ी हुई तो किसी ने मुझे बताया कि जिसे मैं अपना पिता समझ रही हूं, असल में वह मेरे पति हैं। यह खबर सुनकर पहले मुझे लगा कि मैं कोई सपना देख रही हूं, लेकिन यह हकीकत थी। उसने बताया की जब मैं महज 3 साल की थी तब मेरी शादी मेरे दूसरे पिता के साथ करा दी गई थी। आज भी इस कुप्रथा का चलन बांग्लादेश में है।

प्रथा की वजह

जब कोई महिला कम उम्र में विधवा हो जाती है और वह एक बेटी की मां होती है, तो इस प्रथा के अनुसार, बच्ची जिस शख्स को अपना पिता मानती है, बड़े होने पर वह उसका पति बन जाता है। ये प्रथा आज की नहीं है, बल्कि सदियों से चली आ रही है। हालांकि, इस कुप्रथा में पिता का सौतेला होना जरूरी है। जनजाति के लोगों का मानना यह है कि कम उम्र का पति अपनी पत्नी और बेटी दोनों की हिफाजत लंबे समय तक कर सकता है।

Tags

Next Story