Knowledge: दुनिया के सबसे अजीब पेड़, जिनकी खास हैं खूबियां

Knowledge: दुनिया के सबसे अजीब पेड़, जिनकी खास हैं खूबियां
X
Knowledge: दुनिया में एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली चीजें धरती पर मौजूद हैं, जो हमेशा ही लोगों को आश्चर्यचकित करती रहती हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे जुड़े रहस्य पता कर पाना वैज्ञानिकों के बस में भी नहीं है।

Knowledge: दुनिया में हजारों लाखों तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं, जो अपनी कुछ खासियतों की वजह से पहचाने जाते हैं। आज हम आपको दुनिया के कुछ विचित्र पेड़ों के बारे में बताते हैं। जिन से जुड़ी बातें अजीब हैं और इन्हें जानने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

विस्टेरिया

विस्टेरिया नाम का यह पेड़ जापान में पाया जाता है। इसे दुनिया का सबसे खूबसूरत पेड़ कहा जाता है। ये पेड़ पूरी तरह से फूलों से ढके हुए रहते हैं। इस पेड़ पर गुलाबी रंग का फूल होता है, तो किसी पर नीले रंग का। इन फूलों को पूरी तरह से खिलने में पांच से 15 साल तक लग जाते हैं।

ग्रेट सिकुआ ट्री

ग्रेट सिकुआ पृथ्वी पर मौजूद सबसे लंबा पेड़ है और इसकी यही खासियत है, जो इसे अनोखा बनाती है। 275 फीट लंबा यह पेड़ आज का नहीं है, बल्कि बहुत पुराना है और इसकी उम्र 2300 से 2700 साल बताई जाती है।

जबूटीकाबा

अमेरिका में पाया जाने वाला ये पेड़ बहुत विचित्र है, क्योंकि इसमें आने वाले फल इसकी टहनियों की जगह तनों पर उगते हैं। यह अंगूर की तरह की प्रजाति के ही एक फल है, जिसे लोग खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: एक लीटर दूध की कीमत 7000 रुपये, भारत के बाहर भी इस Expensive Milk की भारी डिमांड

बोतल पेड़

बोतल के आकार का नजर आने वाला यह पेड़ ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है और इसके आकार की वजह से ही इसे विचित्र और अनोखा कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक, यह एक जहरीला पेड़ है।

ड्रैगन ब्लड ट्री

ये अनोखा पेड़ यमन के सोकोट्रा पाया जाता है और इसकी खासियत की वजह से इसका नाम ड्रैगन ब्लड पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, इस पेड़ में से खून की तरह लाल तरल पदार्थ निकलता है। साथ ही इसकी बनावट भी बहुत अनोखी है, जो इसे बाकी पेड़ों से अलग बनाती है।

सिल्क कॉटन ट्री

कंबोडिया में पाया जाने वाला ये पेड़ बहुत ही विचित्र है। ये बहुत ही घना और बड़ा है। ये पेड़ अपने आसपास मौजूद हर चीज को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। यही वजह है कि इसे अजीबोगरीब पेड़ कहा जाता है।

क्रुक्ड फॉरेस्ट

ये पोलैंड में पाया जाने वाला एक चीड़ के पेड़ का जंगल है। हालांकि, चीड़ के पेड़ होना इनकी खासियत नहीं है, बल्कि इनका आकार इन्हें खास बनाता है। ये बहुत ही घुमावदार आकृति के पेड़ हैं, जो आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये दुनिया भर में पाए जाने वाले वो 7 विचित्र पेड़ है, जो अपने आकार, लंबाई, खूबसूरती और खासियत के चलते पहचाने जाते हैं। इनकी विचित्रता के चलते ही ये पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं और इनका दीदार करने के लिए अक्सर ही लोगों का आना जाना लगा रहता है।

Tags

Next Story