Knowledge: हजारों इंसानी कंकालों से बने ये चर्च, सच्चाई जान छूट जाएंगे पसीने

Knowledge: दुनिया में ऐसे कई अनोखे चर्च मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। मानव कंकाल से बनाए और सजाएं गए हैं ये सभी चर्च।
चर्च ऑफ बोन्स
यह चेक गणराज्य की एक दर्शनीय धरोहर है। यहां इंसानी हड्डियों को बड़े ही कलात्मक और अद्भुत तरीके से सजाया गया है। 40,000 से ज्यादा यहां मानव कंकाल कुछ इस तरह से सजाए गए हैं कि देखने वालों की नजर इनसे नहीं हटती।
1870 में बने इस चर्च को 'चर्च ऑफ बोन्स' के नाम से जाना जाता है। कहते हैं, यह पहले शवों को अस्थाई रूप से रखने की जगह थी। दरअसल, उस वक्त में यूरोप के चारों ओर प्लेग का कहर था। जिस कारण पूरा इलाका मौत की नींद सो जाता था। ऐसे में यह एक बड़ी समस्या थी कि मृतकों के शवों को कहा दफनाया जाए। परिणाम स्वरूप 'ओसुअरी' का निर्माण हुआ, जोकि आज 'सेडलेक ओसुरी चर्च' (Sedlec Ossuary) के नाम से दुनियाभर में मशहूर है।
हमारी लेडी ऑफ द कॉन्सेप्शन, रोम
माना जाता है कि रोम में मौजूद इस चर्च से ही प्रेरित होकर 'सेडलेक ओसुरी' का निर्माण हुआ था। 1500 से 1870 के बीच मरे हजारों लोगों की हड्डियों से इसे व्यवस्थित किया गया। सत्रहवीं और अठारहवीं शताब्दी की लोकप्रिय कला बारोक और रोकोको पर आधारित है।
इसके मुख्य द्वार पर तीन विशेष प्रकार की किस्म के कंकाल कुछ इस तरह मौजूद हैं, मानो कह रहे हों 'हमारी लेडी ऑफ द कॉन्सेप्शन' (Our Lady of the Concepts, Rome) में आप सभी का स्वागत है।
यह भी पढ़ें : जानिये भारत के सबसे महंगे फलों के बारे में, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
चेंबर चप्पल चर्च, पोलैंड
थर्टी इयर्स और सिलेसियन युद्धों के पीड़ितों की हड्डियां पोलैंड में चैंबर चैप्पल (Chamber Sandal) की शोभा में चार चांद लगाती है। 1176 में एक स्थानीय पुजारी द्वारा इसे बनाया गया था। हड्डियों से घिरी इसकी दीवारें आने वाले लोगों को लुभाने के लिए काफी अहम मानी जाती है।
वहीं, इसकी छत क्रॉसबोन पैटर्न से प्रभावित है। चार्मिनास चैपल, जो इसके संस्थापक बताए जाते हैं। उनकी खोपड़ी चर्च के बीच में रखी गई है, जो एक अद्भुत नमूना पेश करता है।
सैन बर्नार्डिनो ओसासा, इटली
चर्च को बाहर से देखने पर पता ही नहीं चलता कि यह मानव हड्डियों से बनी हुई है। आप जैसे ही इसके दरवाजे को पार कर अंदर जाते हैं। इसकी सारी तस्वीर खुद-ब-खुद खुल जाती है। 1145 में, मिलान के वाया ब्रो स्थित सैंटो स्टेफानो मैगिओर चर्च के पास एक अस्पताल बनाया गया, ताकि लोगों का उपचार किया जा सके, लेकिन उपचार के बावजूद महामारी के कारण मरने वालों का सिलसिला नहीं थमा।
एक समय ऐसा आया कि शवों के लिए कब्रिस्तान में जगह तक कम पड़ने लगी। शवों को दफनाने के लिए अस्पताल के पास एक कमरा बनाया गया, जहां मृतकों को रखा गया। बाद में 1269 को इसी के पास एक चर्च (San Bernardino Osasá) का निर्माण किया गया, जिसमें इन मृतकों की हड्डियों का इस्तेमाल किया गया।
सैन फ्रांसिस्को के मेस्ट्रर, पेरू
यूनेस्को इस चर्च को विश्व धरोहर स्थल में शामिल कर चुका है। 1673 से 1774 के बीच में इसका निर्माण शुरू किया गया था। Monastery of San Francisco की वास्तुकला दूसरों से भिन्न करती है।
स्पेनिश बर्कोक शैली का यह एक अद्भुत उदाहरण है। इसे चूना पत्थर व मानव हड्डी के मिश्रण से बनाया गया है। इसको देखकर आने वाले बताते हैं कि यह चर्च बाहर की तुलना में अंदर से ज्यादा सुंदर है। इसकी दीवारें, इतनी सजीव लगती हैं, जैसे वह आपसे बात कर रही हो।
कपेला डोस ओसस, पुर्तगाल
यह चर्च पुर्तगाल के ईबोरा में मौजूद है। यह सोलहवीं शताब्दी के आसपास बनाई गई थी। यहां मानव खोपड़ी और हड्डियों का अद्भुत संगम है। यहां हड्डियों को दूसरे चर्च की तुलना में एकदम अलग ढ़ग से दिखाया गया है।
जहां, दूसरी चर्च में मानव हड्डियों का उपयोग डिजाइन के लिए किया गया है। वहीं, Capela dos ossos में उनका प्रयोग खास तरह के संदेश प्रसारित करने के लिए किया गया है।
मध्यकालीन ओस्सुअरी, स्पेन
उत्तरी स्पेन के वालाडोलिड शहर के बाहर वम्बा नाम का एक छोटा शहर, जहां बनी हड्डियों की चर्च मध्यकालीन ओस्सुअरी (Medieval Osasuri) के नाम से जानी जाती है। यह शोधकर्ताओं के शोध का विषय भी बना हुआ है। माना जाता है कि यहां मौजूद हड्डियां स्पेन के मध्ययुगीन गांव के लोगों की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS