Weird Funeral Rituals: यहां पर अंतिम संस्कार के समय बुलाई जाती हैं बार डांसर्स, जानिए वजह

Weird Funeral Rituals: यहां पर अंतिम संस्कार के समय बुलाई जाती हैं बार डांसर्स, जानिए वजह
X
Weird Funeral Rituals: दुनिया में रहने वालें लोगों की अपनी अलग-अलग परम्पराएं, रीति रिवाज हैं। जैसे शुभ काम के लिए अलग तो वहीं मृत्यु के बाद के रीति रिवाज अलग होते हैं।कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जिन पर भरोसा कर पाना बहुत मुश्किल होता है।जानिए एक ऐसी परम्परा के बारें में जहां पर किसी शख्स के मरने के बाद डांसर्स बुलाई जाती हैं। जानिए इस परम्परा के बारें में

Weird Funeral Rituals: दुनिया में अंतिम संस्कार को लेकर तरह-तरह के रस्म-रिवाज बनाए गए हैं। इंसान के आखिरी सफर में अलग-अलग तरीके की परंपराएं निभाई जाती हैं। लेकिन कुछ ऐसी परंपरा जानकर जिन्हें आप दंग रह जाएगें। कहीं पर शव को जलाने के बाद उसी राख का सूप बनाकर पिया जाता है तो कहीं पर दफन किए गए शव को बाहर निकालकर उसे तैयार किया जाता है। वहीं दुनिया में एक ऐसी जगह और भी है जहां अंतिम संस्कार के दौरान अजीबोगरीब परंपरा निभाई जाती है। इस परंपरा में अंतिम संस्कार के दौरान बार गर्ल्स को बुलाया जाता है, जो वहां के लोगों को एंटरटेन करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण क्या है...

जानिए क्या है परंपरा

यह अजीबो गरीब परंपरा चीन के कुछ शहरों में मनाई जाती है। यहां पर किसी के भी मरने पर उस घर के लोग बार गर्ल्स को बुलाकर डांस कराते हैं। डांस करके लोगों को एंटरटेन करती हैं। ये लड़कियां केवल अंतिम संस्कार के समय डांस नहीं करती बल्कि शव को दफनाने के समय तक करती हैं।

Also Read: परिवार के सदस्य की मौत के बाद महिलाओं की काट दी जाती है आधी उंगली

परंपरा के पीछे की मान्यता

इस परंपरा के पीछे की वजह जान आप हंस पड़ेंगे और यह कहने के लिए विवश हो जाएंगे कि ये क्या पागलपन है। इस परंपरा के पीछे लोगों की यह मान्यता है कि ऐसा करने पर भीड़ इकट्ठी होती है और अंतिम संस्कार के समय ज्यादा से ज्यादा लोग आ जाते हैं, ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने से मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है। अंतिम संस्कार के समय ऐसा दृश्य होता है कि ज्यादा भीड़ के कारण डांसर जीप या किसी गाड़ी पर खड़े होकर डांस करती हैं।

Tags

Next Story