Weird Tradition: परिवार के सदस्य की मौत के बाद महिलाओं की काट दी जाती है आधी उंगली

Knowledge: इंडोनेशिया में निवास करने वाली आदिवासी जनजाति (Indonesian Dani tribe) में एक अजीबोगरीब परम्परा निभाई जाती है। जिसके बारे में सुनकर चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं आप इस परम्परा से हैरान भी हो जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। कोई ऐसे कैसे कर सकता है, लेकिन वहां पर इस परम्परा को सही माना जाता है।
जनजाति (Tribe Rituals) में निभाई जाने वाली परम्परा में ऐसा है कि अगर परिवार में किसी की मृत्यु हो जाती है, तो परिवार की महिलाओं के हाथ की अंगुली के ऊपर का हिस्सा काट दिया जाता है। आप सोच रहे होंगे कि महिलाओं के साथ ऐसा क्यों किया जाता है। आपको बताते हैं इस अजीबोगरीब परम्परा के बारे में, इनसे जुड़ी खास बातें, जो सच में हैरान कर देने वाली हैं। यह जनजाति परिधान के कारण भी चर्चा में रहती है।
परिधान के चर्चा में रहने का कारण
इस जनजाति की महिलाएं और पुरुष दोनों कमर से ऊपर कुछ भी नहीं पहनते। यानी महिलाएं अर्द्धनग्न रहती हैं। यहां पर महिलाओं का कपड़ा न पहनाना आम है। यहां के पुरुष कमर से नीचे कोटेका नाम का वस्त्र पहनते हैं। यह वस्त्र एक पाइप की तरह होता है। इसके अलावा पुरुष कुछ नहीं पहनते और महिलाएं कमर के नीचे सिर्फ स्कर्ट पहनती हैं।
कहां कि है ये परम्परा
ये अजीबोगरीब परम्परा इंडोनेशिया में पाई जाने वाली जनजाति के द्वारा मनाई जाती है। इस जनजाति का नाम दानी है। यह परम्परा लंबे समय से यहां पर मनाई जाती है और यह जनजाति दुनियाभर में अपनी इस अजीब संस्कृति को मनाने के लिए जानी जाती है। ये लोग इस परम्परा के साथ-साथ अक्सर अपने पहनावे की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं।
क्या है परम्परा
इस परम्परा में महिलाओं को दर्दनाक दशा से गुजरना पड़ता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस जनजाति में जब परिवार में किसी सदस्य की मौत हो जाती है, तो इस परिवार की महिलाओं को यह परम्परा निभानी पड़ती है। मौत के बाद परिवार की महिलाओं की एक उंगली काट दी जाती है। जी हां ये सच है, इस वजह से यहां पर कई महिलाओं की उंगलियां कटी हुई हैं।
Also Read: भारत के अजीबोगरीब और बेतूके कानून, जिन्हें पढ़कर आपको आएगी हंसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब रस्म निभाई जाती है, तो सबसे पहले महिला की उंगली को रस्सी से बांध दिया जाता, ताकि उसमें ब्लड सर्कुलेशन रुक जाए। उसके बाद उसे कुल्हाड़ी से काट देते हैं। यह भी कहा जाता है कि कटी हुई उंगली को जला देते हैं या फिर उसे सहेज के कहीं रख दिया जाता है। वहां के लोग इस परंपरा के जरिए अपने पूर्वज की आत्मा को शांति देने के लिए करते हैं। सरकार के कड़े फैसले के बाद अब यह परम्परा काफी कम हो गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS