Weird Rituals: भारत में शादी को लेकर है ये अजीबो-गरीब प्रथाएं, जिन्हें जानकर आप भी हो जाएंगे दंग

Weird Rituals: दुनिया में तरह-तरह की परंपराएं निभाई जाती हैं। जिनके बारे में आप जानते भी हैं और समाज में होते हुए देखते भी हैं। लेकिन कुछ जगह शादी को लेकर ऐसे रस्म- रिवाज है, जिन्हें जानकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं इन प्रथाओं के बारे में...
सभी भाइयों की एक ही लड़की से की जाती है शादी
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शादी को लेकर एक अजीबो-गरीब परंपरा निभाई जाती है। इसमें एक ही घर के सभी भाइयों की शादी एक ही लड़की से कराई जाती है। इस परंपरा को घोटुल प्रथा कहा जाता है। यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है। यहां के लोगों का यह भी मानना है कि महाभारत काल के समय पांडवों ने अपनी पत्नी द्रौपदी और मां कुंती के साथ किन्नौर की गुफाओं में कुछ वक्त गुजारा था। इस परंपरा के पीछे की मान्यता यह है कि पांडव ऐसे भाई थे, जिन्होंने एक ही महिला से शादी की थी। इस वजह से यहां के लोग आज भी इस प्रथा को निभाते है।
महिलाएं करती हैं एक से ज्यादा शादी
मेघालय में निवास करने वाली खासी जनजाति में अजीबो-गरीब प्रथा निभाई जाती है। इस परंपरा के अनुसार एक लड़की जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकती हैं। अगर उनका मन है तो वे अपने पति को उनके ससुराल में रख सकती है मतलब आदमी को घर जमाई बनना पड़ता है। इस समुदाय में पुरुषों की जगह महिलाओं का बोल-बाला चलता है।
भाई-बहनों की आपस में की जाती है शादी
छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले आदिवासी समाज में शादी को लेकर अजीबो-गरीब परंपरा निभाई जाती है। यहां की धुरवा आदिवासी जनजाति में भाई-बहन की आपस में शादी की जाती है। धुरवा जनजाति में मामा के लड़के, बुआ के लड़के यानी भाई बहन के बीच शादी का चलन है। ऐसे में अगर कोई शादी के लिए मना करता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।
Also Read: इन जीवों के पास नहीं हैं पंख फिर भी उड़ कर करते हैं शिकार, जानिए कौन है ये
मां बनने के बाद ही कर सकती शादी
राजस्थान के उदयपुर, सिरोही और गुजरात में रहने वाले गरासिया जनजाति में भी शादी की अजब-गजब प्रथा है। इस जनजाति के लोग गुजराती, भीली और मारवाड़ी भाषा बोलते हैं। यहां पर शादी से पहले लड़की को बच्चा पैदा करने का रिवाज है। अगर बच्चा पैदा नहीं होता तो उस रिश्ते को मान्यता नहीं दी जाती।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS