Knowledge News: भारत में कहां निकलता है सबसे पहले सूरज, देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं पर्यटक

Knowledge News: दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय यानी सूर्य कहां से निकलता हुआ दिखाई देता है। सूर्योदय को देखना ज्यादातर लोगों को पसंद है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भारत में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है। ऐसा कहा जाता है कि अच्छे दिन की शुरुआत के लिए सूर्योदय सभी को देखना चाहिए। क्योंकि इससे पूरा दिन ताजगी भरा रहता है। सूर्योदय का समय प्राकृतिक का अद्भुत नजारा दिखता है। तो चलिए कोई देर ना करते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत में सबसे पहले कहां सूर्योदय होता है।
कहां होता है सूर्योदय
भारत का अरुणाचल प्रदेश वह राज्य है जहां पर सूर्योदय सबसे पहले होता है। अरुणाचल प्रदेश को उगते हुए सूरज की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। अरुणाचल का अर्थ होता है 'अरुण यानी सूर्य चल यानी उदय। अरुणाचल प्रदेश की धरती पर ही सबसे पहले सूरज की किरणें कदम रखती हैं।
दोस्तों अब आपके मन में एक सवाल उठना शुरू हो गया होगा कि अरुणाचल प्रदेश काफी बड़ा राज्य है इसमें आखिर वह कौन सी जगह है जहां पर सूरज सबसे पहले दिखाई देता है। अरुणाचल प्रदेश की डोंग वैली की देवांग घाटी में भारत के समय अनुसार 2 घंटे पहले ही सूर्योदय हो जाता है। यानी इस जगह पर सुबह तड़के करीब 4:00 बजे सूर्य निकल जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह जगह भारत, म्यमार और चीन की सीमा पर स्थित है। यह जगह मैकमोहन रेखा के बहुत समीप है।
देवांग घाटी समुद्र तल से 2 हजार 655 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस घाटी में सूर्य की पहली किरण देखने के लिए बहुत दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, सबसे पहले 1999 में मालूम हुआ था कि देवांग घाटी में सबसे पहले सूर्य की किरण दिखाई देती है। इसके बाद इस घाटी में सूर्य की पहली किरण देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आने लगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS