Knowledge: इस देशों में नहीं रात, जानें क्या इसके पीछे की खास बात

Knowledge: दुनिया में कुछ ऐसे देश हैं, जहां कभी रात नहीं होती है। इन देशों में सूरज हर समय अपनी किरणें बिखेरता रहता है। अब आपके मन में ये सवाल दौड़ रहा होगा कि अगर ऐसा है, तो लोगों के सोने, जागने, खाने, पीने और काम करने का पूरा ही टाइम टेबल कैसा होता होगा। दुनिया में कुछ जगह पर रात नहीं होती है। सामान्यतः भारत जैसे ज्यादातर देशों में 12 घंटे रात और 12 घंटे दिन होता है। इसके अलावा कई देश ऐसे भी है जहां सूरज निकलने में कई महीनों का समय लगता है। ऐसी जगहों पर सोने जागने, अस्त व्यस्त और दिनचर्या का समय अलग होता है, क्योंकि ये देश अन्य देशों की तुलना में अलग होते हैं।
अलास्का
अलास्का आइलैंड को अमेरिका ने रूस से खरीदा है। तभी से यह अमेरिका का हिस्सा बन गया है। अलास्का आइलैंड अपनी खूबसूरती के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। सूरज की रोशनी इसकी सुंदरता पर चार चांद लगा देती है। इसे सुंदर ग्लेशियरों का राज्य भी कहा जाता है। अलास्का के ग्लेशियर बहुत खूबसूरत हैं। यहां मई से लेकर जुलाई तक हमेशा सूरज निकला रहता है। यहां पर रात को 12 बजकर 30 मिनट पर सूरज डूबता है और ठीक 51 मिनट बाद फिर से उग जाता है।
यह भी पढ़े: समंदर में मिले हवार संस्कृति के साक्ष्य, 7000 साल पुरानी सड़क दिखी
कनाडा
कनाडा ऐसा देश है, जो साल के 12 महीने लगभग बर्फ की चादर से ढका हुआ रहता है। मगर आपको बता दें कि इस देश में लगभग 50 दिन गर्मी के मौसम के दौरान सूरज नहीं डूबता। कनाडा के कुछ हिस्सों में चमकती धूप देखने को मिलती है।
नॉर्वे
नॉर्वे को दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में गिना जाता है। नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' के तौर पर भी जाना जाता है। यहां पर मई के महीने से लेकर जुलाई के महीने तक 24 घंटे सूरज निकला रहता है। यहां पर 76 दिनों तक सूरज लगातार चमकता रहता है। यहां शाम के समय में बस हल्का सा अंधेरा होता है।
फिनलैंड
फिनलैंड पहला ऐसा देश है, जहां पर 24 घंटे में से 23 घंटे तक सूरज चमकता है। यहां पर गर्मियों में 76 दिनों तक रात ही नहीं होती। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। फिनलैंड झीलों और आइसलैंड से घिरा हुआ सुंदर देश है। गर्मी के मौसम में यहां 76 दिनों तक सूरज का उजाला चमकता रहता है। यह घूमने के लिए बेहद सुंदर जगह है। यह देश क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का 8वां सबसे बड़ा देश भी है।
आइसलैंड
आइसलैंड क्षेत्रफल की दृष्टि से यूरोप का दूसरा और विश्व का 18वां सबसे बड़ा द्वीप है। इस देश में आधी रात को भी सूरज की रोशनी चमकती रहती है। यहां 10 मई से जुलाई तक सूरज अस्त नहीं होता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS