Knowledge: ये है दुनिया के सबसे लंबे नाम, जिसे पुकारने में छूट जाएंगे पसीने

Knowledge: हमारे देश में नाम रखने का रिवाज बहुत पुराना है। माता-पिता अपने बच्चों का नाम किसी भगवान या कुछ विशेष सोच कर रखते हैं। धीरे-धीरे लोग अपने बच्चों का नाम विशेष तो रखते हैं, लेकिन कोशिश करते हैं कि नाम कम से कम अक्षर का हो। यही नहीं, लोग तो वास्तविक नाम को भी और छोटा कर देते हैं और कोशिश करते हैं कि नाम छोटा से छोटा हो। यहां जानें दुनिया के सबसे लम्बे नाम वाले शहर के बारे में।
हमारी दुनिया में एक लड़की का नाम इतना बड़ा है, जिसे एक बार सुनने पर शायद ही आपको कुछ समझ आएगा। बार-बार नाम सुनने पर भी आप नाम याद नहीं कर पाएंगे। दुनिया की सबसे लंबी नाम वाली लड़की का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।12 सितंबर 1984 को बेटी जन्म लेने के बाद मां सैंडा ने बेटी के लिए इस नाम को चुना है। उन्होंने बेटी का नाम पहले Rhoshandiatellyneshiaunneveshenk Koyaanisquatsiuth Williams रखा।
Rhoshandiatellyneshiaunneveshenk Koyaanisquatsiuth Williams
बता दें कि मां अपनी बेटी का ऐसा नाम रखना चाहती थी, जिससे उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। इसके लिए उन्होनें लड़की के नाम को और लम्बा कर दिया। लड़की का नाम 100, 200 अक्षर का नहीं बल्कि 1019 अक्षर का है। नाम लम्बा होने की वजह से लड़की को खुद का नाम टेप रिकॉर्डर से सुनना पड़ता है। नाम लम्बा होने की वजह से लड़की का बर्थ सार्टिफिकेट 2 फीट लंबा है। अगर बात करें लड़की के नाम की तो कुछ इस तरह से है। यह टाइपिंग मिस्टेक नहीं बल्कि नाम है।
Rhoshandiatellyneshiaunneveshenkescianneshaimondrischlyndasaccarnae renquellenendrasamecashaunettethalemeicoleshiwhalhinive'onchellecaundenesh eaalausondrilynnejeanetrimyranaekuesaundrilynnezekeriakenvaunetradevonneya vondalatarneskcaevontaepreonkeinesceellaviavelzadawnefriendsettajessicanneles ciajoyvaelloydietteyvettesparklenesceaundrieaquenttaekatilyaevea'shauwneorali aevaekizzieshiyjuanewandalecciannereneitheliapreciousnesceverroneccalovelia tyronevekacarrionnehenriettaescecleonpatrarutheliacharsalynnmeokcamonaeloies alynnecsiannemerciadellesciaustillaparissalondonveshadenequamonecaalexetiozetia quaniaenglaundneshiafrancethosharomeshaunnehawaineakowethauandavernellchishankcarl inaaddoneillesciachristondrafawndrealaotrelleoctavionnemiariasarahtashabnequcka gailenaxeteshiataharadaponsadeloriakoentescacraigneckadellanierstellavonnemyiat angoneshiadianacorvettinagodtawndrashirlenescekilokoneyasharrontannamyantoniaaquin ettesequioadaurilessiaquatandamerceddiamaebellecescajamesauwnneltomecapolotyoajohny aetheodoradilcyana
अब बात करते हैं लम्बे नाम वाले शहर के बारे में, यह शहर न्यूजीलैंड के दक्षिण में पोरंगाहाऊ (Porangahau) की पहाड़ियों के पास है। शहर का नाम कुछ इस तरह है.. Taumatawhakatangihangakoauauotamateaturipukakapikikungungororukupokaiaienuakitanatahu आपको अगर यह लग रहा है कि गलती से ऐसा हुआ है, तो ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ है। ये कोई बहुत पुरानी बात नहीं है। बल्कि आज भी इस शहर का यही नाम है।
Taumata
Also Read: क्या आपने कभी सोचा है कि फ्रीज में शराब क्यों नहीं जमती, जानिए वजह
इस शहर के नाम में 85 अक्षर हैं। इसी वजह से इस शहर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। अब आपको बताते हैं कि इस गांव के नाम का मतलब एक ऐसी जगह है जहां पर बड़े घुटनों वाले, पहाड़ों पर चढ़ने वाले, पूरी दुनिया घूमने वाले, सुंदर फ्लूट बजाने वाले लोग रहते हैं। यहां के लोग इसे बोल-चाल की भाषा में Taumata बोलते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS