World Most Expensive Cow: ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

World Most Expensive Cow: ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप
X
World Most Expensive Cow: हमारे देश में जानवरों को प्यार के साथ रखा जाता है। जानवरों के रहने से लेकर उनके खाने तक का ख्याल रखा जाता है। आज तक आपने मंहगे कुत्ते के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने दुनिया की सबसे महंगी गाय के बारे में सुना है। जिसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि आप आराम से आलीशान घर खरीद सकते है।

World Most Expensive Cow: भारत को कृषि प्रधान देश कहा जाता है क्योंकि यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। खेती किसानी में मदद करने वाले जानवरों को परिवार के सदस्य की तरह रखा जाता है। इतना ही नहीं बल्कि किसान महंगी से महंगी गाय, भैंस और बैल खरीदते हैं ताकि उन जानवरों से अच्छा फायदा हो सके। भारत देश में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है।

भैंस, बैल की अपेक्षा गाय को अधिक सम्मान दिया जाता है। भारत वर्ष में गाय की विशेष प्रकार की नस्लें पाई जाती है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया की सबसे महंगी नस्ल ब्राजील में पाई जाती है। यह बात जानना जरूरी है क्योंकि बदलते समय के साथ लोग खेती या दुग्ध व्यवसाय से ज्यादा अपने शौक के लिए महंगे जानवरों को खरीदते हैं।

सबसे महंगी गाय की नस्ल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेलोर नस्ल की वियाटिना-19 एफआईवी मारा इमोविस गाय है। जिसकी उम्र महज साढ़े चार साल है। यह गाय ब्राजील में पाई जाती है। इस नस्ल की सैकड़ों गाय यहां पर मौजूद है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो वह 4.3 मिलियन डॉलर है। इंडियन करेंसी के हिसाब से करीब 35 करोड़ रुपए है।

इस गाय को पिछले साल दुनिया की सबसे महंगी गाय के लिए नामित किया गया था। भारत देश से इस गाय का एक विशेष प्रकार का रिश्ता है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पाई जाने वाली नेलोर नस्ल का गायों को ब्राजील भेजा। जिसकी वजह से इस गाय की प्रजाति दुनिया भर में फैल गई। अकेले ब्राजील में इस नस्ल की 16 करोड़ गाय मौजूद है।

नेलोर नस्ल गाय की खासियत

इस नस्ल की गाय गर्म मौसम में आसानी से रह लेती है। इन गायों के सफेद फर होते है, जो धूप को इन तक पहुंचने से रोकती है। नेलोर नस्ल की गायों पर कीड़े-मकोड़े, पक्षी आदि हमला नहीं कर सकते।

Also Read: World Chocolate Day: दुनिया में सबसे महंगी चॉकलेट, कीमत जान दंग रह जाएंगे आप

Tags

Next Story