Knowledge: दुनिया की सबसे छोटी नदी, कुछ वक्त में पूरा कर लेंगे सफर

Knowledge: दुनिया की सबसे छोटी नदी, कुछ वक्त में पूरा कर लेंगे सफर
X
Knowledge: भारत में कई ऐसी नदियां हैं, जो इतनी विशाल हैं कि उनके उद्गम स्थान से अंत तक पहुंचने में आपको कई दिन लग जाएंगे सभी लोग जानते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी है, लेकिन क्या आप जानते हो कि दुनिया की सबसे छोटी नदी कौन-सी है। जिसे आप महज कुछ समय में घूम सकते हैं। जानिए इस नदी की खासियत।

Knowledge: किसी भी देश के लिए उसकी नदी एक प्रकार से भूमि की नस होती है। भारत में भी नदियों का बड़ा जाल फैला हुआ है, जिनमें कुछ नदियां बहुत लंबी होती हैं, तो कुछ छोटी। भारत देश में कई ऐसी नदियां भी हैं, जिनके उद्गम स्थल से आखिरी छोर तक पहुंचने में आपको कई दिनों का समय लग जाएगा। गंगा, यमुना, गोदावरी, नर्मदा आदि भारत की मुख्य नदियां हैं।

लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ना तो दुनिया की सबसे बड़ी नदी और न ही छोटी नदी है। दुनिया की छोटी और बड़ी नदी अलग-अलग देशों में है। दुनिया की सबसे बड़ी नदी अफ्रीका की नील नदी है। जिसकी लंबाई 6650 किलोमीटर अर्थात् 4132 मील है।

डी रिवर की लंबाई

साल 1989 से 2000 तक रो नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी का दर्जा मिला रहा। वहीं, इस नदी से पहले यह खिताब ऑरिगॉन की डी रिवर (D River) को मिला हुआ था, जोकि 440 फीट लंबी नदी थी। क्या आपको पता कि दुनिया की सबसे छोटी नदी इस नदी से भी छोटी है।

दुनिया की सबसे छोटी नदी

दुनिया की सबसे छोटी नदी अमेरिका में स्थित है। यह अमेरिका के मोंटाना राज्य में बहती है। यहीं अमेरिका की सबसे लंबी नदी मिसूरी बहती है। जहां अमेरिका की सबसे लंबी नदी है वहीं, दुनिया की सबसे छोटी नदी बहती है। इस नदी का नाम रो रिवर है। 1980 के दशक में टीचर सुसैन नार्डिंजर और उनके छात्रों ने मिलकर रो नदी को दुनिया की सबसे छोटी नदी होने का दर्जा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से दिलवाने की मुहिम शुरू की थी।

Also Read: बाली के नियमों में बड़ा बदलाव, 'देवताओं की भूमि' में पर्यटकों को रखना होगा खास ध्यान

61 मीटर लंबी नदी

दुनिया की सबसे छोटी नदी सिर्फ 201 फीट यानी करीब 61 मीटर लंबी है। इस नदी के उद्गम स्थल से अंतिम छोर तक आप कुछ देर में पहुंच जाएंगे। रो नदी बहते हुए जाकर मिसूरी नदी में मिल जाती है। इस नदी में लिटिल बेल्ट माउंटेन रेंज से पानी आता है, जो अंडरग्राउंड स्प्रिंग से बनी है।

Tags

Next Story