Alligator Dentist: जानिए मगरमच्छ के पर्सनल डेंटिस्ट के बारें में, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

Alligator Dentist: हमलोग जब भी कोई खाद्य पदार्थ खाते हैं तो कई बार वह हमारे दांतों में फंस जाता है। फिर हम उसे निकालने का समाधान भी ढूंढ लेते हैं। अगर दांत में दर्द होता है तो हम तुरंत डेंटिस्ट के पास पहुंच जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जानवरों के दांत में अगर कुछ फंस जाए या फिर दर्द हो तो वे क्या करते होंगे। आज हम आपको पानी में रहने वाले खतरनाक जानवर मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं कि इसका दांत कौन साफ करता है।
मगरमच्छ का डेंटिस्ट
मगरमच्छ के दांत की समस्या का निदान करने वाला डेंटिस्ट्स कोई इंसान नहीं, बल्कि प्लोवर नामक एक चिड़िया है। यानि इनके दांत को साफ करने का काम एक चिड़िया करती है। आप सोच रहे होंगे कि चिड़िया इसके मुंह में जाकर तो खुद उसका शिकार बन जाएगी। लेकिन आपको बता दें कि यह चिड़िया मगरमच्छ के मुंह के अंदर जाकर एक डेंटिस्ट्स की तरह सफाई करके आ जाती है। प्लोवर बिना डर के अंदर जाती है और मगरमच्छ के दांत में फंसा हुआ मांस निकालकर बाहर आ जाती है।
कैसे जिंदा वापस आती है प्लोवर
हम सभी ने मगरमच्छ को शिकार करते हुए वीडियो में जरूर देखा होगा। यह अपने शिकार की ताक में बैठा रहता है और मौका मिलते ही झपट्टा मारकर अपना शिकार बना लेता है। मगरमच्छ कब अटैक कर देगा, इसके बारे में पहले से समझ पाना बहुत मुश्किल है। इसके पास आने का मतलब मौत को दावत देना होता है। ऐसे में प्लोवर चिड़िया मुंह के अंदर जाती है और बड़े आराम से बाहर आ जाती है और मगरमच्छ कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि आराम से सफाई करवाता है।
Also Read: जानिए Kenya में रहने वाली मां की कहानी, जिसे लोग कहते हैं श्रापित
दोनों एक दूसरे पर निर्भर
मगरमच्छ जब अपने शिकार का मांस खाता है तो उसका मांस उसके दांतों में फंस जाता है। वह अपने दांतों में फंसे हुए मांस को नहीं निकाल सकता। इस वजह से अपना मुंह खोलकर खामोशी से पड़ा रहता है। उसी वक्त प्लोवर चिड़िया उसके मुंह में घुसकर दांतो में फंसे हुए मांस के टुकड़ों को खा जाती है। इस प्रक्रिया में जहां प्लोवर को खाना मिल जाता है तो दूसरी तरफ मगरमच्छ के दांत साफ हो जाते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS