Glass Frog: रंग बदल शिकारियों को देता है चकमा, जानें क्या है इस जादुई मेंढक की कहानी

Glass Frog: रंग बदल शिकारियों को देता है चकमा, जानें क्या है इस जादुई मेंढक की कहानी
X
Glass Frog: दुनिया अलग-अलग रहस्यों से भरी हुई है। इस बात से सभी लोग भली-भांति परिचित भी हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसे रहस्यों के बारे में पता चलता है, जिनपर भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। आज हम बात कर रहे हैं, दुनिया के ऐसे जीव के बारे में जो खुद को अदृश्य भी कर सकता है। जानिए इस जीव के बारे में...

Glass Frog: धरती पर अलग-अलग तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं, कुछ देखने में अजीब तो कुछ जीव अपने कार्य से लोगों को चौंका देते हैं। इन्हीं अजीबो-गरीब जीवों के बीच में एक ऐसा जीव है, जिसके बारे में हम सभी जानते हैं, लेकिन इस जीव की एक ऐसी प्रजाति भी पाई जाती है। जिसके बारे में सभी अनभिज्ञ हैं।

हम बरसात के समय अधिक मात्रा में पाए जाने वाले जीव मेंढक की बात कर रहे हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें क्या खास है, ये तो सब सामान्य ही होते हैं, तो आपको बता दें कि अजीबो-गरीब जीवों में मेंढक की एक ऐसी प्रजाति शामिल है, जो खुद को स्थिति के अनुरूप ढाल लेती है। बेहद नाजुक दिखने वाले इस जीव को जंगल की दुनिया का बेस्ट पापा भी कहा जाता है, क्योंकि ये मेंढक अपने अंडों की सुरक्षा के लिए जान भी गंवा देता है।

ग्लास फ्रॉग की खासियत

ग्लास फ्रॉग मेंढक की पीठ का रंग नींबू की तरह हरा होता है और इसके पीठ पर गोल्डन कलर के चकत्ते पड़े होते हैं, लेकिन खास बात यह है कि इसके बाद भी यह पारदर्शी होता है। जब ये मेंढक सोता है, तो यह अपने आप को पूरी तरह से गायब कर लेता है, ताकि किसी को न दिखे।

ग्लास फ्रॉग हरे-भरे पत्तों पर रहता है। हरे पत्तों में रहने के कारण इसके ऊपर का चमकीला हिस्सा पत्तों में मिल जाता है और दिखाई नहीं देता। नीचे का हिस्सा लाल रंग का पारदर्शी हो जाता है। इस मेंढक का शरीर इतना पारदर्शी होता है कि आप उसके शरीर में धड़कते हुए दिल, जिगर और आंत को क्लियर देख सकते हैं।

इस मेंढक की प्रजातियां

National-Geographic रिपोर्ट के अनुसार, इस मेंढक की 156 प्रजातियां मौजूद हैं। ये मेंढक साउथ मेक्सिको, सेट्रंल और साउथ अमेरिका में देखने को मिलते हैं। ग्लास फ्रॉग को उष्णकटिबंधीय जगह पर रहना पसंद है। इस मेंढक की सबसे छोटी प्रजाति 0.78 इंच लंबी होती है। वहीं, बड़ी प्रजातियों की लंबाई 3 इंच तक पहुंच सकती है।

Also Read: चीन से पहले इन देशों ने भेजी है स्पेस पर मछली, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

कैसे करता है खुद को गायब

खतरा महसूस होते ही ये मेंढक खुद की बॉडी को शीशे की तरह पारदर्शी बना लेते हैं। खुद को गायब करने के लिए नॉर्दर्न ग्लास फ्रॉग अपने शरीर के खून के बहाव से 90 प्रतिशत रेड ब्लड सेल ( Red Blood Cell) को हटा देता है और लीवर में पैक करके रख लेता है।

Tags

Next Story