World Biggest Cave: दुनिया की ऐसी गुफा जिसके अंदर समा सकती है कई मंजिला इमारत

World biggest cave: दुनिया अनगिनत रहस्यों से भरी हुई है, जिनके तथ्यों के बारे में जान-पाना मुमकिन नहीं है, लेकिन वैज्ञानिकों के शोध के द्वारा समय-समय पर धरती में छिपे रहस्यमयी स्थलों के बारे में पता चलता रहता है। ये रहस्य ऐसे होते हैं जिन पर एक बार के लिए भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक रहस्यमयी स्थल की खोज की गई है, जिसे जानने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे। जानिए दुनिया के रहस्यमयी जगह के बारे में।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि धरती पर तरह-तरह के पहाड़, पर्वत, नदी, झरने और गुफाएं पाई जाती हैं। इन प्राकृतिक जगहों का एक अपना रहस्य है जिसके बारे में समझ पाना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, दुनिया के सबसे बड़े गुफा के बारे में।
ऐसे तो दुनिया में बहुत सारी गुफाएं है, जिनके बारे में हम सभी ने कभी-कभी पढ़ा ही होगा, लेकिन वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत की गुफाएं ऐसी हैं, जिसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। इन गुफाओं में विश्व की सबसे बड़ी गुफाएं भी शामिल हैं, इन गुफाओं का आकार इतना आश्चर्यजनक और विशाल है कि आप इसे देखते रह जाओगे। अगर बात करें इन गुफाओं की, तो इनका आकार इतना बड़ा है कि आप इसके अंदर 40 मंजिल की इमारत बना सकते हो। इन गुफाओं के बीच गहरी खाइयां हैं, जिनसे कई नदियां बहती हैं। ये दृश्य इस गुफा को सुंदर और मनमोहक बनाता है।
104 किलोमीटर नीचे बसी अद्भुत दुनिया
गुफाओं के मामले में क्वांग बिन्ह आकर्षक स्थल में से एक हो सकता है। यहां घने जंगलों के बीच 100 से अधिक गुफाएं हैं, जिनकी सुंदरता के आप कायल हो जाएंगे। यहां की गुफाओं के अंदर जमीन से 104 किलोमीटर नीचे एक अलग और अद्भुत दुनिया बसती है और कई नदियां यहां पर बहती हैं। यहां पर वनस्पतियां, औषधियां और कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। अगर बात करें इसके इतिहास की, तो यह सदियों पुराना है।
विश्व की सबसे बड़ी गुफा
वियतनाम के क्वांग बिन्ह प्रांत में दुनिया की सबसे बड़ी गुफा सोन डोंग (Son Doong Cave) स्थित है। सोन डोंग की 200 मीटर ऊंची, 5 किमी लंबी है। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि गुफा कितनी विशाल होगी। इस गुफा में 40 मंजिल ऊंची इमारत आसानी से बनाई जा सकती है। इसकी खास बात यह है कि इस गुफा की खोज किसी और ने नहीं, बल्कि एक स्थानीय लकड़हारे ने 1991 में की थी। वैज्ञानिकों ने इस गुफा को सन् 2009 में मान्यता दी। सन् 2013 में इस गुफा को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था।
कम लोग जाते हैं यहां
यह गुफा जितनी अलग है उतनी ही खतरनाक भी है। इसलिए यहां पर घूमने वालों की संख्या काफी कम है। साल भर में केवल 1000 सैलानियों को जाने की परमिशन मिलती है। ताजूब की बात यह है कि अभी तक केवल 40 प्रतिशत हिस्से तक ही वैज्ञानिक पहुंच पाए हैं। अभी कई ऐसे राज इस गुफा में मौजूद हैं जिन तक पहुंच पाना एक बड़ा काम है। क्वांग बिन्ह में मौजूद इस गुफा को दुनिया का सबसे बड़ा गुफा पर्यटन केंद्र माना जाता है। यह जगह अद्वितीय और रोमांच से भरपूर है। इस गुफा को उड़ने वाली लोमड़िओं के घर के रूप में भी जाना जाता है।
Also Read: स्टार कछुए की खासियत, हो रहे हैं तस्करी का शिकार, जानें इसके लाभ
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS