Most Expensive Plant: दुनिया का सबसे महंगा बोनसाई पेड़, क्या हैं इसके फायदे और खासियत

Most Expensive Plant: हम सभी को पेड़ लगाना बहुत पसंद होता है। अगर कहीं जाते हैं और कोई पेड़-पौधा पसंद आ जाता है, तो हम सभी उस पौधे को खरीदने की सोचते हैं, जो पेड़-पौधों को बहुत पसंद करते हैं, वे लोग हर हाल में वह प्लांट खरीद ही लेते हैं, चाहे वह कितना भी महंगा क्यों न हो। अगर हम सामान्य तौर पर बात करें, तो हम सभी ने 100-200 या ज्यादा से ज्यादा हजार रुपये तक के प्लांट बहुत आराम से खरीदे होंगे, लेकिन उससे महंगा खरीदने में सौ बार सोचते हैं। क्या आपने कभी करोड़ों रुपये के पौधे के बारे में सुना है, नहीं न...लेकिन एक ऐसा प्लांट है जिसकी कीमत करोड़ों में है।
सबसे महंगा पेड़
जापान में पाया जाने वाला सफेद पाइन बोनसाई दुनिया का सबसे महंगा पेड़ है। 2011 में हुए अंतर्राष्ट्रीय बोनसाई सम्मेलन (International Bonsai Conference) में यह प्लांट 1.3 मिलियन डॉलर में बिका था। अगर बात करें भारतीय रुपये की, तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इस प्लांट को उस समय जापान के एक म्यूजियम ने खरीदा था।
पेड़ की खासियत
इस पौधे की पत्तियां छोटी नुकीली, मजबूत और इनके तने घुमावदार होते हैं। इन पौधों की उम्र लगभग 800 साल होती है। अगर यह प्लांट 800 साल से ज्यादा पुराना है, तो उस प्लांट की कीमत और बढ़ जाती है।
Also Read: World Most Expensive Cow: ये है दुनिया की सबसे महंगी गाय, कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप
जितना पुराना उसकी कीमत उतनी ज्यादा
बोन्साई पेड़ों की लम्बे समय तक केयर करना मुश्किल है, लेकिन इन पेड़ों की खासियत यह है कि ये जितने पुराने होंगे, उनकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। बोन्साई पेड़ तब सबसे ज्यादा महंगे बिकते हैं, जब एक लम्बे अरसे तक इनकी देखभाल की जाए। बोन्साई प्लांट की केयर के लिए प्रॉपर सफाई, तनों की छटाई के साथ ही पौधों की रि- पॉटिंग करना अनिर्वाय है। इस प्रकार के पौधों को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS