Rafale: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शस्त्र पूजा के बाद राफेल में भरेंगे उड़ान, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें

Rafale: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शस्त्र पूजा के बाद राफेल में भरेंगे उड़ान, जानें इससे जुड़ी 5 खास बातें
X
Rafale/ आज वायुसेना का 87वां स्थापना दिवस है तो वहीं देश में विजयदशमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिवसीय फ्रांस यात्रा पर गए हैं। जहां वो फ्रांस सरकार के पहले 4 राफेल विमान लेंगे।

Rafale/रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान की पूजा करेंगे। विजयदशमी के पर्व पर भारत को 4 राफेल विमान मिलेंगे। राफेल के शामिल होते ही देश की वायु सेना की शक्ति बढ़ जाएगी।

राजनाथ सिंह वायुसेना दिवस और विजयदशमी के मौके पर बोर्डो के पास मरिग्नैक हवाई अड्डे पर फ्रांसीसी टीम से विमान लेंगे। इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन से भी मुलाकात करेंगे और दोनों नेता बोर्डो के लिए रवाना होने से पहले कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

लेकिन उससे पहले रक्षा मंत्री हथियारों की पूजा 'शास्त्र पूजा' करते हैं वो करेंगे और उसके बाद उन्हें पहला अत्याधुनिक राफेल फाइटर जेट मिल जाएगा। जिससे वो पहली उड़ान भरेगे। शास्त्र पूजा हजारों वर्षों से भारतीय परंपरा का हिस्सा रही है। हमारे पूर्वज युद्ध में जाने से पहले शस्त्रों की पूजा किया करते थे।

राफेल से जुड़ी 5 खास बातें

1. विजयदशमी के मौके पर राजनाथ सिंह बोर्डो के पास मरिग्नैक एयर बेस पर फ्रांसीसी सरकार से पहले 4 राफेल विमान लेंगे। जिस पर टेल नंबर RB-01 लिखा होगा।

2. टेल नंबर RB-01 का मतलब है। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया के नाम से आएगा। नए वायुसेना प्रमुख ने 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के भारत के सबसे बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

3. फ्रांस में 36 लड़ाकू जेट विमानों में से 4 विमान भारत को पहले चरण में मिल जाएंगे। एक फ्रांसीसी पायलट फाइटर जेट के फ्रंट कॉकपिट में उड़ान भरेगा, जबकि राजनाथ सिंह पीछे की सीट होंगे।

4. राजनाथ सिंह से रक्षा-संबंधी मुद्दों में भारत-फ्रांस सहयोग पर चर्चा करेंगे। चार जेट्स का पहला बैच अगले मई में आएगा। लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर फ्रांस सरकार भारत को देगी।

5. इस मौके पर राजनाथ सिंह उनसे देश के रक्षा उद्योग के "मेक इन इंडिया" पहल में भाग लेने और 5 से 8 फरवरी तक लखनऊ में डेफएक्सपो का आयोजन होने की उम्मीद है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story