महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बालासाहेब पाटिल में कोरोना वायरस की पुष्टि, अबतक 7 मंत्री आ चुके हैं जद में

भारत में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ रहा है। देश का सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। अब महाराष्ट्र के एक और कैबिनेट मंत्री का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र सरकार में कोआपरेटिव एंड मार्केटिंग मंत्री बालासाहेब पाटिल में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके के साथ पाटिल घातक वायरस की चपेट में आने वाले महाराष्ट्र सरकार में 7 वें कैबिनेट मंत्री हैं।
इससे पहले, जितेंद्र अवध, अशोक चव्हाण, धनंजय मुंडे, असलम शेख, अब्दुल सत्तार, और संजय बंसोड का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आ चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, बालासाहेब पाटिल को करड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महाराष्ट्र में आंकड़ा पहुंचा 5 लाख 72 हजार के पार
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का आंकड़ा 5 लाख 72 हजार 734 पहुंच गया है। इनमें 1 लाख 51 हजार 555 मरीज एक्टिव हैं और 4 लाख 01 हजार 442 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना वायरस की वजह से राज्य में 19 हजार 427 लोगों की मौत हो गयी है।
बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 65,002 मामले सामने आये हैं और 996 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 25,26,193 हो गई है। जिसमें 6,68,220 एक्टिव केस हैं। जबकि, 18,08,937 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। जबकि, कोरोना वायरस के कारण भारत में अब तक 49,036 लोगों की मौत हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS