राजनीति के फिर चाणक्य साबित हुए मोदी-अमित शाह, ऐसे पलटा रातों रात खेल

राजनीति के फिर चाणक्य साबित हुए मोदी-अमित शाह, ऐसे पलटा रातों रात खेल
X
महाराष्ट्र में भाजपा ने एनसीपी के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली है। शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी की गुरुवार को बैठक के बाद शुक्रवार को भाजपा ने खेल बदल दिया। एनसीपी मुखिया शरद पवार को अपने पाले में कर सरकार बनायी है।

भारतीय राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की जोड़ी एक बार फिर चाणक्य साबित हुई है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने की तैयारी कर रही शिवसेना के हाथ से मुख्यमंत्री की कुर्सी छीनकर भाजपा ने सरकार बना ली है। भाजपा ने रातों रात राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनायी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस ने दूसरी बार शपथ ली है। जबकि एनसीपी नेता अजीत पवार उप मुख्यमंत्री बने हैं।

गुप्त तरीके से दिया योजना को अंजाम

भाजपा और एनसीपी ने बेहद ही गुप्त तरीके से योजना को अंजाम दिया है। जहां शिवसेना, एनसीपी-कांग्रेस के साथ लगातार बैठक कर रही थी। वहीं भाजपा ने पर्दे के पीछे रहकर एनसीपी से संपर्क साधा। जिसकी भनक राजनीतिक दलों से लेकर मीडिया को भी नहीं लगने दी। जिसके बाद गुपचुप तरीके से शनिवार सुबह सरकार बना ली। साथ ही बेहद सादा समारोह में देवेंद्र फडणनवीस और अजीत पवार ने शपथ ले ली।

पीएम के साथ बैठक में बनी योजना

महाराष्ट्र में सरकार बनाने की योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शरद पवार की बैठक के दौरान बनी। किसान मुद्दे को लेकर मिले शरद पवार और मोदी के बीच नजदीकी भी देखने को मिली। शरद पवार ने किसानों की मदद करने की मांग प्रधानमंत्री से की थी। साथ ही उनका आभार भी प्रकट किया था। उस समय भी खबरें आयी थीं कि भाजपा और एनसीपी मिलकर सरकार बना सकती हैं। लेकिन एनसीपी की तरफ से इन्हें नकार दिया गया था।

दोनों दलों ने सहयोगियों को दिया धोखा

महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर शिवसेना लड़ी थी। लेकिन चुनाव परिणामों के बाद भाजपा से बगावत कर मुख्यमंत्री पद को लेकर अड गई। ठीक उसी तरह कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन अब कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी ने भाजपा के साथ सरकार बनायी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story