Hathras Kand : बेटी से छेड़छाड़ के बाद पिता को गोलियों से भूना, गलत काम के लिए बना रहा थे दबाव

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बेटी के साथ छेड़खानी का मुकद्दमा वापस न लेने पर उसके पिता की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। मामला सामने आते ही पुलिस से लेकर प्रदेश सरकार तक हड़कंप मच गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहां सभी आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) लगाने के निर्देश दे दिए, वहीं विपक्ष ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भारी दबाव के चलते पुलिस ने दो आरोपियों को सुबह और शाम होने से पहले मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अभी भी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 52 वर्षीय किसान अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोपी इस केस में जेल जा चुका है और अभी जमानत पर बाहर चल रहा था। आरोप है कि गौरव के साथ उसका परिवार भी इस केस को लेकर पीड़ित पक्ष से रंजिश पाले था।
कल दोनों परिवार की महिलाएं मंदिर गई थी। उसी दौरान मनमुटाव बढ़ने पर दोनों परिवारों ने अन्य जनों को वहां बुलाया। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर फ़ायरिंग कर दी जिसमें 1 व्यक्ति घायल हुआ, अस्पताल में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया: हाथरस SP (2/2) https://t.co/NbUhd4iqdK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2021
सोमवार को आरोपी गौरव की पत्नी और चाची गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी, जहां उनकी पीड़िता और उसकी बहन से पुराने केस को लेकर बहस हो गई। कुछ समय बाद आरोपी गौरव शर्मा और पीड़िता के पिता अमरीष शर्मा भी इस झगड़े में शामिल हो गए। आरोपी पक्ष केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, जिसे मानने से पीड़ित पक्ष ने मना कर दिया।
Man shot dead in Hathras: Chief Minister Yogi Adityanath directs officials to take strict action in the matter. He has also given directions to invoke National Security Act against all the accused involved in the case.
— ANI UP (@ANINewsUP) March 2, 2021
(File photo) pic.twitter.com/ZWgPHHtDK1
सोमवार की दोपहर करीब 4 बजे अमरीष अपने खेतों पर आलू की खुदाई करा रहे थे। उसी दौरान आरोपी गौरव अपने साथियों के साथ वहां आया और अमरीष शर्मा को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में अमरीष के साथ एक आरोपी भी घायल हो गया। आरोपियों ने अपने घायल साथी को गाड़ी में डाला और फरार हो गए। वहीं अमरीष को परिजनों ने आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमरीष के शव का दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया।
एक लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर उसके पिता को छीन लिया जाता है.........!
— अजीत वर्मा (यूनिक) (@ajeetuniqueinc) March 2, 2021
😥😥😥
सरकारे उत्तर प्रदेश
हालाते उत्तर प्रदेश #हाथरस#हाथरस_हत्या_और_छेड़छाड़_कांड pic.twitter.com/9I7bdV6GDr
पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव के साथ रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य को नामजद किया है। पुलिस ने ललित शर्मा पुत्र सन्तोष शर्मा समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी गौरव शर्मा भी अब गिरफ्त में आ चुका है। अब मामले में तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में भी लगातार छापामारी कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS