India China Dispute: LAC पर हिरासत में लिया चीनी सैनिक भारत ने लद्दाख सीमा पर वापस लौट आया, मिला यह जवाब

लद्दाख में बीते दिनों एलएसी सीमा पर चीनी सैनिक को सेना ने वापस लौटा दिया है। जिसके बाद चीनी सैनिक ने भारतीय सैनिकों का धन्यवाद किया है। सीमा के पास पकड़े गए चीनी सैनिक को भारतीय सेना ने वापस लौटा दिया है। बता दें कि यह जवान चरवाहों को रास्ता दिखाते हुए भटक गया था। जिसके बाद यह भारतीय सीमा में दाखिल हो गया था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पकड़े गए चीनी सैनिक की पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कॉरपोरल वांग्या लांग के रूप में हुई थी। जिसके पास से कई डाक्यूमेंट्स बरामद हुए थे। जानकारी के लिए बता दें कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने एक बयान जारी कर भारतीय सेना से जवान लौटाने के लिए आग्रह किया था। चीनी सेना ने कहा था कि जवान कुछ चरवाहों को रास्ता बताने के चक्कर में खुद ही गलती से भारतीय सीमा में दाखिल हो गया और वह सीमा को पार करके भारतीय सीमा में आ गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते सोमवार को भारतीय सेना ने कहा था कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक जवान को पूर्वी लद्दाख के डोमचोक सेक्टर में पकड़ा गया था, जो एलएसी पर चरवाहों को रास्ता दिखाने के चक्कर में भटक गया। जिसके बाद सेना ने उसे हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की साथ ही उसके पास से कई डाक्यूमेंट्स बरामद किए गए थे।
वहीं दूसरी तरफ भारत और चीन के बीच लद्दाख में सीमा पर विवाद जारी है। लेकिन इस बीच भारतीय सेना के द्वारा चीनी सैनिक को वापस लौटाना एक बड़ी कूटनीति है। वहीं दूसरी तरफ अभी भी दोनों सेनाएं आमने सामने खड़ी हैं। इस घटना के तुरंत बाद पीएलए के सीमा पर तैनात सैनिकों ने इसकी जानकारी भारतीय सेना को दी और उम्मीद जताई थी कि भारतीय पक्ष उसकी खोज और बचाव में मदद करेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS