कांग्रेस के डीएनए में बांटने की राजनीति, वे हमें राष्ट्रवाद न सिखाएं : रविशंकर प्रसाद

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भाजपा कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कल प्रियंका जी हमें राष्ट्रवाद की नसीहत दे रहीं थीं कि बीजेपी का राष्ट्रवाद एक है और हमारा दूसरा है और हम अपने राष्ट्रवाद में सभी की चिंता करते हैं। प्रियंका अपने पार्टी की विरासत भूल गईं हैं। लेकिन आज उनके पार्टी के एक नेता के वीडियो पर जवाब देने के लिए ही मैंने प्रेस कांफ्रेंस किया है। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू के कटिहार वाले बयान पर रविशंकर प्रसाद ने यह बात कही।
Shri @rsprasad is addressing a press conference at BJP HQ. https://t.co/telykqbMAK
— BJP (@BJP4India) April 16, 2019
उन्होंने कहा कि बिहार के कटिहार में 64 प्रतिशत अल्पसंख्यक का आहवान सुना है ये क्या है। क्या इसी से राष्ट्रवाद मजबूत होगी। यह बांटने की राजनीति है और यह कांग्रेस के डीएनए में है।
कांग्रेस की यह परंपरा कोई नई नहीं है। राहुल जी जेएनयू में राष्ट्रविरोधियों को संबोधन करने पहुंचे थे ये बताने की जरुरत नहीं है, बंगाल और असम में एनआरसी का विरोध क्यों होता है बताने की जरुरत नहीं है उनके पक्ष में असम के कौन से पक्ष होते हैं बताने की जरुरत नहीं है। हमारी सोच बहुत साफ है जो भारत में गलत तरिके से घुसता है तो हम उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कश्मीर के नेताओं पर भी तंज कसते हुए कहा कि आजकल कश्मीर से चुनाव की बहुत आवाज उठ रही है कि हम जब चाहें तब भारत के टुकड़े कर दें। यह कौन सा राष्ट्रवाद है। राहुल का वायनाड से चुनाव लड़ना भी उसी विचारधारा की ओर जाना दर्शाता है। हमें राष्ट्रवाद का नसीहत न दे कांग्रेस, अगर इतना ही प्रेम था तो वे तीन तलाक पर क्यों चुप रहे।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए कहा कि आज तक किसी ने सेना कि शहादत पर सबूत नहीं मांगा था। लेकिन कांग्रेस ने यह करके अपनी विचार धारा जाहिर कर दी।
आप देखेंगे की सभी विरोधियों का स्वर एक है। कांग्रेस ईवीएम पर राजनीति करती है। वे जहां से जीतते हैं वहां ईवीएम सही रहता है और जहां से हारने लगते हैं वहां ईवीएम खराब हो जाता है।
हमें गर्व है कि हम राष्ट्रवाद के मुद्दे पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हमारी विचार धारा में ही शामिल है कि 'तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहें न रहें'।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS