Big Breaking : शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी ने थामा SP का हाथ, यहां से लड़ेंगी चुनाव

भाजपा से बागी होकर कांग्रेस का दामन थामे शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा मंगलवार को सपा में शामिल हो गई हैं। वे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव से मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Lucknow: Shatrughan Sinha's wife Poonam Sinha joins Samajwadi Party in presence of Dimple Yadav. pic.twitter.com/sgFg3C5oRm
— ANI UP (@ANINewsUP) April 16, 2019
सपा के पूर्व मंत्री व विधायक रहे रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि पूनम सिन्हा जी लखनऊ से सपा-बसपा-रालोद की गठबंधन की उम्मीदवार होंगी। वे 18 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी। हम कांग्रेस से अपील करते हैं कि अपने उम्मीदवार को यहां से न उतारे ताकि भाजपा को हराया जा सके।
Ravidas Mehrotra, SP: Poonam Sinha ji (wife of Shatrughan Sinha) will be the SP-BSP-RLD candidate from Lucknow. She will file nomination on April 18. We appeal to the Congress that do not field your candidate from here so that BJP can be defeated. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Xp2y3M6Wz1
— ANI UP (@ANINewsUP) April 16, 2019
आपको बता दें कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्हें 1968 में मिस यंग इंडिया के खिताब से नवाजा गया था। शत्रुघ्न से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ दिया। पूनम ने 'जिगरी दोस्त', 'आदमी और इंसान', 'आग और दाग', 'सबक', 'शैतान', 'दिल दीवाना', 'ड्रीम गर्ल', 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों में काम किया है। 30 साल के लंबे अंतराल के बाद वे फिल्म 'जोधा अकबर' में वे आखिरी बार नजर आईं थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS