लोकसभा चुनाव 2019 दूसरा चरण: महाराष्ट्र में 105 वर्षीय काव्याबाई कांबले ने डाला वोट

लोकसभा चुनाव 2019 दूसरा चरण: महाराष्ट्र में 105 वर्षीय काव्याबाई कांबले ने डाला वोट
X
लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र के लातूर निर्वाचन क्षेत्र के हरंगुल बुद्रुक में 105 वर्षीय काव्याबाई कांबले ने अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण के लिए आज 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। महाराष्ट्र के लातूर निर्वाचन क्षेत्र के हरंगुल बुद्रुक में 105 वर्षीय काव्याबाई कांबले ने अपने परिवार के साथ एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है। 105 वर्षीय काव्याबाई मतदाताओं के लिए प्रेरणा का श्रोत बन गई हैं।

बता दें कि दूसरा चरण में 13 राज्यों की जिन 97 सीटों पर चुनाव हो रहा है, उनमें असम की 5, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की 1, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की 1, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुद्दुचेरी की 1 सीट पर मतदान हो रह है।

दूसरे चरण के चुनाव में 211 राष्ट्रीय दलों, 109 राज्य और 399 गैर पंजीकृत दलों के अलावा सर्वाधिक 925 निर्दलीय समेत कुल 1644 उम्मीदवार अपनी सियासी किस्मत आजमाने उतरे हैं। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौडा, तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों और पांच केंद्रीय मंत्रियों के अलावा आठ पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के सामने भी सियासी साख बचाने की चुनौती होगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story