Maharashtra Government Formation : कांग्रेस की तरफ से की गई प्रेसवार्ता, भाजपा ने बेशर्मी की सभी सीमाएं पार की

Maharashtra Government Formation : कांग्रेस की तरफ से की गई प्रेसवार्ता, भाजपा ने बेशर्मी की सभी सीमाएं पार की
X
Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रेसवार्ता की गई हैं। जिसमें भाजपा के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए महाराष्ट्र के इतिहास का काला दिन कहा है।

Maharashtra Government Formation : महाराष्ट्र में भाजपा के सरकार बनाने के बाद कांग्रेस की तरफ से प्रेसवार्ता की गई है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से प्रेसवार्ता को संबोधित किया गया है। जिसमें भाजपा के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि सुबह-सुबह न बैंड, न बाजा और न बारात के बिना सरकार बनायी गई है। ये घटना महाराष्ट्र के इतिहास में काली स्याही से लिखी जाएगी। भाजपा ने आधी रात को लोकतंत्र की हत्या की है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा, शिवसेना और एनसीपी को सरकार के लिए बुलाया। लेकिन कांग्रेस को राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाया।

अहमद पटेल ने कहा कि एनसीपी के समर्थन की चिट्ठी की जांच नहीं की गई। मीडिया को भी नहीं बुलाया गया। इससे मुझे साजिश की बू आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में भाजपा को हराने के लिए तीनों पार्टियां एक साथ वोट करेंगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में ये ब्लैक डे। आज जो कांड हुआ है उसके ऊपर इससे ज्यादा बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। भाजपा की तरफ से सरकार बनाने के लिए संविधान की धज्जियां उड़ाई गई हैं। इन लोगों ने बेशर्मी की हद पार कर दी है।

कांग्रेस ने नहीं की देरी

अहमद पटेल ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से कोई देरी नहीं की गई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का जब पहली बार फोन आया। उसके बाद सबसे पहले एनसीपी को भरोसे में लेने के लिए बातचीत की गई। उसके अगले दिन ही सरकार बनाने की कोशिशें शुरू हो गईं थी। शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस के बीच सरकार गठन को लेकर बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि आज सारी प्रक्रिया पूरी हो जानी थी, 12.30 बजे इसके ऊपर बैठक होनी थी। लेकिन अब जो कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रहा है वो बहुत गलत कर रहा है।

सभी विधायक एक साथ

कांग्रेस ने दावा किया है कि सभी विधायक एक साथ हैं। सिर्फ दो विधायक गांव में हैं। जो कि थोड़ी देर में आ जाएंगे। ऐसे में कांग्रेस से विधायकों को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। हम सभी एक परिवार की तरह एकजुट हैं। हमारे विधायक मजबूत और बीजेपी को हराने को तैयार हैं। विधायकों के साथ मिलकर आगे की रणनीति बनाएंगे।



और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story