पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं शामिल होंगी ममता दीदी, बंगाल हिंसा पर दी सफाई

17वीं लोकसभा के चुनाव परिणाम में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा के स्टार ब्रांड पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी।
ममता बनर्जी ने पीएम मोदी द्वारा भेजे गए आमंत्रण पत्र को स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि शपथ ग्रहण समारोह लोकतंत्र का जश्न मनाने का एक अच्छा अवसर है, न कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा अवमूल्यन किया जाना चाहिए।
The oath-taking ceremony is an august occasion to celebrate democracy, not one that should be devalued by any political party pic.twitter.com/Mznq0xN11Q
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) May 29, 2019
उन्होंने आगे पत्र में बंगाल हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि हिंसा के दौरान जो कार्यकर्ता मारे गए हैं जो किसी राजनीतिक कलह की वजह से नहीं मारे गए। उन सभी की हत्या के पीछे आपसी विवाद, दुश्मनी या अन्य विवाद थे।
भाजपा इस तरह का प्रचार ना करे कि उसके 54 कार्यकर्ताओं को राजनीतिक हिंसा के दौरान मारा गया। मेरे पास इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। भाजपा के सभी आरोप झूठे हैं। इस बार भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बंगाल हिंसा के दौरान मारे गए अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के परिजनों को निमंत्रण भेजा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS