Mumbai: मुकेश अंबानी के घर में नये महमान की एंट्री, परिवार में जश्न का माहौल

Mumbai: मुकेश अंबानी के घर में नये महमान की एंट्री, परिवार में जश्न का माहौल
X
मुकेश अंबानी आज दादा बन गये हैं। जानकारी के मुताबिक मुंबई में आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने आज बेटे को जन्म दिया।

मुकेश अंबानी व नीता अंबानी आज यानि की गुरुवार को दादा और दादी बन गये हैं। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया। वहीं बच्चे की एंट्री से अंबानी परिवार में जश्न का माहौल बताया जाता है।

आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता द्वारा बेटे को जन्म दिये जाने की जानकारी अंबानी परिवार के प्रवक्ता की ओर से बयान जारी कर दी गई है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि आकाश अंबानी व श्लोका गुरुवार को मुंबई में भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार दादा-दादी बनने से नीता और मुकेश अंबानी भी बेहद खुश हैं। उन्होंने आगे बताया कि मां व बच्चा दोनों स्वस्थ ठीक हैं।

अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने बताया कि आकाश अंबानी व श्लोका मेहता की शादी मार्च के माह में जिओ वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। साथ ही इनके शादी समारोह में बड़े-बड़े बिजनेसमैन, विभिन्न नेता व बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। इनके साथ - साथ यूके के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर भी पत्नी के साथ आकाश अंबानी व श्लोका की शादी में शामिल हुये थे। आपको बता दें, श्लोका मेहता प्रसिद्ध डायमंड व्यापारी रसल मेहता बेटी हैं।

Tags

Next Story